Iran Conflict पर मणिशंकर अय्यर ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, 'पीएम ईरान पर हमले की क्यों नहीं कर रहे निंदा?'

Iran Conflict Mani Shankar Aiyar: अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोग समझते हैं कि मिडिल ईस्ट में शांति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ने ईरान पर हमले की निंदा नगीं की है।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित शोक सभा में अय्यर शामिल हुए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अय्यर ने कहा कि दुनिया भर के देश इस संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Iran Conflict Mani Shankar Aiyar

Iran Conflict: भारत सरकार की नीतियों पर उठाया सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्लोबल साउथ के कई देश इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि क्षेत्र में शांति बहाल हो। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारत सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'इतनी बड़ी तबाही और संघर्ष के बावजूद भारत की ओर से अभी तक शीर्ष स्तर पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मुद्दे पर भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की ओर से सार्वजनिक रूप से निंदा नहीं की गई है।'

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में दुनिया के कई देश शांति और स्थिरता की अपील कर रहे हैं। ऐसे में भारत जैसे बड़े देश की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Mani Shankar Aiyar के बयान पर फिर हो सकता है विवाद

कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर के बयान पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर भारत सरकार बहुत संभलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। सरकार की ओर से कहा भी गया है कि वैश्विक स्तर पर संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे पहले एक अंग्रेजी दैनिक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी लेख लिखकर ईरान के प्रति समर्थन नहीं जताने के लिए मोदी सरकार को घेरा था।

मणि शंकर अय्यर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+