आमिर खान की बेटी इरा खान ने ब्वायफ्रेंड संग शेयर की दो साल पुरानी फोटो, कही ये बात

नई दिल्ली। एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यु न किया हो लेकर वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है। वे अपने म्यूजीशियन ब्वायफ्रेंड मिशान कृप्लानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी ओपन हैं और अकसर उनके साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी डेटिंग के 2 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों की पुरानी तस्वीर शेयर की। 2017 की इस तस्वीर में इरा और मिशाल एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले बैठे दिखाई पड़ रहे हैं।

'Ayyyyeee on this day 2017'

'Ayyyyeee on this day 2017'

इरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में 2017 की ये फोटो शेयर कर लिखा है- ऐएएएएए....2017 का ये दिन। इरा ने मिशाल को इस पोस्ट में टैग भी किया है। बता दें कि इरा के इस पोस्ट पर उनके फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं और उनके रिलेशनशिप को बेहद प्यारा बता रहे हैं। गौरतलब है कि इरा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से सोशल मीडिया पर खुलकर आई हैं और मिशाल के लिए पब्लिकली अपनी प्यार जाहिर करने से वे चूकती भी नहीं हैं।

वेलेंटाइन डे पर शेयर किया था मिशाल का वीडियो

इरा ने इस साल वेलेंटाइन डे पर भी मिशाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वे कीबोर्ड बजाते दिख रहे हैं। इरा ने लिखा था- हैप्पी वेलेंटाइन डे...मुझे लगता है मेरा एक टाइप है। ये अच्छा गाना गाने वाले खूबसूरत लोग हैं।

दोनों अक्सर शेयर करते हैं रोमांटिक तस्वीरें

इसी तरह मिशाल कृपलानी भी इरा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इरा के जन्मदिन पर मिशाल ने इस तरह से उन्हें विश किया था कि कई लोगों के दिल मचल गए थे। मिशाल ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे बेब। तुम सिंपल हो। तुम एक जन्मदिन पोस्ट से भी खुश हो जाती हो। अपने जन्मदिन पर मैं तुम्हारे साथ नेटफ्लिक्स देखना चाहता हूं... बस करीब 140 मिलियन घंटे...।'

यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान 'घायल हुईं' मशहूर अभिनेत्री, शेयर की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+