शूटिंग के दौरान 'घायल हुईं' मशहूर अभिनेत्री, शेयर की तस्वीरें

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की तस्वीरों में नजर आ रहा है कि उनका एक हाथ बुरी तरह जल गया है और उनके पैर में भी फ्रेक्चर हुआ है।

नई दिल्ली। 'बेबी', 'नाम शबाना', 'पिंक' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल फिल्म 'गेम ओवर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं तापसी पन्नू शूटिंग के दौरान ही घायल हो गई हैं। तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका हाथ जल गया है और उनके पैर में भी फ्रेक्चर नजर आ रहा है। तापसी की इन तस्वीरों को देखकर पता चल रहा है कि शूटिंग के दौरान वो बुरी तरह से घायल हुई हैं। तापसी के फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों का सच कुछ और ही है।

'इसलिए मैनें यह सब चुना...'

'इसलिए मैनें यह सब चुना...'

आपको बता दें कि तापसी पन्नू अक्सर ही अपनी शूटिंग के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। रविवार को जैसे ही उन्होंने अपने घायल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, उनके फैंस परेशान हो गए। तस्वीरों में दिख रहा है कि तापसी का एक हाथ बुरी तरह से जल गया है। वहीं, उनके एक पैर में प्लास्टर भी चढ़ा हुआ है। तापसी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'हां हां, शिफॉन की साड़ी पहनकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर 25 दिनों तक काम करना काफी मुश्किल होता है, इसलिए मैनें यह सब चुना... #गेमओवर #कलाकारकीजिंदगी'। तापसी के फैंस ने उनकी तस्वीरों को देखकर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

'फैंस ने की जल्दी ठीक होने की कामना'

तापसी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है, 'जल्दी ठीक हो जाओ यार। इस तस्वीर को देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। तापसी आप मेरी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। यह मेरे लिए बहुत दुख की बात है। प्लीज आप जल्द से जल्द ठीक हो जाओ।' बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने उनकी तस्वीर पर लिखा है, 'ओह माई गॉड, तापसी तुम्हें क्या हुआ! तुम्हें ढेर सारा प्यार, जल्दी से ठीक हो जाओ। इसी तरह कुछ और फैंस ने भी उनके प्रति अपना दुख जाहिर करते हुए कमेंट किेए हैं। हालांकि तापसी की इन तस्वीरों की सच्चाई खुद तापसी ने बता दी है।

क्या है इन तस्वीरों का सच

दरअसल तापसी पन्नू की ये तस्वीरें असलियत में घायल होने की नहीं हैं, बल्कि शूटिंग के दौरान एक गेटअप की हैं। तापसी ने सोमवार को खुद इसका खुलासा किया। तापसी ने एक अन्य तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'जब आपका प्रोस्थेटिक्स कलाकार इतना अच्छा होता है कि लोग कैप्शन पढ़ना भूल जाते हैं और समझ ही नहीं पाते कि वास्तव में इसका क्या मतलब है!' इस तस्वीर को देखने और इसका कैप्शन पढ़ने से पता चलता है कि तापसी की वो घायल तस्वीरें उनकी शूटिंग के दौरान एक गेटअप की थीं।

14 जून को रिलीज होगी गेम ओवर

14 जून को रिलीज होगी गेम ओवर

आपको बता दें कि तापसी ने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तापसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से 2010 में की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया। नाम शबाना, बेबी, पिंक, बदला और मुल्क उनकी ऐसी हिंदी फिल्में हैं, जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। आगामी 14 जून को उनकी फिल्म गेम ओवर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म गेम ओवर को अश्विन सरवनन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें तापसी पहले भी शेयर कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+