जांच एजेंसी का दावा- के कविता ने AAP के शीर्ष नेताओं के साथ की थी 100 करोड़ की डील
दिल्ली शराब नीति (Delhi Liquor Policy) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद बीआरएस एमएलसी के कविता (K Kavitha) केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बड़ा दावा किया है। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि बीआरएस नेता के कविता दिल्ली शराब नीति के तहत निजी लाभ के लिए साजिश में शामिल थीं।
तेलंगाना के पूर्व सीएम व बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की बेटी एमएलसी के कविता को इस हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। मामले में एक एक लंबी पूछताथ के बाद ईडी ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में के कविता को लेकर बड़ा दावा किया है।

ईडी ने एक बयान में कहा है कि के. कविता ने शराब नीति में लाभ पाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया सहित आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची थी।
दिल्ली शराब नीति मामले में अब तक ईडी कुल 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। केस में आप नेता मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और विजय नायर समेत पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में ईडी ने अब तक 5 शिकायतें की हैं। इसके अलावा दिल्ली शराब नीति के तहत कथित मनी लॉन्ड्रिंग के चलते 128.79 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाने का दावा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications