Interview: मौत का सौदागर, गंदी नाली का कीड़ा.. 24 सालों से गालियां खाकर गाली प्रूफ बन गया हूं-PM मोदी
PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण का मतदान 1 जून को होने जा रहा है लेकिन इससे पहले पीएम मोदी ने ANI को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'मैं 24 सालों से इतनी गालियां खा चुका हूं कि अब मैं गाली प्रूफ बन गया हूं।'

पीएम मोदी ने ये बात चुनाव प्रचार के दौरान निजी हमलों से जुड़े सवाल पर ये बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि 'किसी ने मुझे मौत का सौदागर कहा, तो किसी ने गंदी नाली का कीड़ा कहा गया, संसद में तो एक साथी ने हिसाब पेश किया था कि मुझे 101 गालियां दी गईं।'
विपक्ष का स्वभाव बन गया मोदी को गरियाना
विपक्ष के लोग मानते हैं कि 'गालियां देना उनका नैतिक अधिकार है, उनका स्वभाव बन गया मोदी को गरियाना, यकीन मानिए मोदी अब ये सब सुनते सुनते प्रूफ हो गया है। जनता भी जानती है कि मुझे क्या-क्या बोला गया लेकिन अब मुझे इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
'हम 3 पर थे और बंगाल की जनता ने हमें 80 पर पहुंचा दिया'
पीएम मोदी ने साथ ही बंगाल, न्यायपालिका, मुस्लिमों को लेकर भी बात की। उन्होंने बंगाल को लेकर कहा कि 'इस बार वहां पर स्थिति काफी बदली हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में हम 3 पर थे और बंगाल की जनता ने हमें 80 पर पहुंचा दिया और इसलिए मैं ये कह सकता हूं कि बंगाल के चुनाव में TMC अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और इस बार भाजपा बंगाल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। दीदी की सरकार को बड़ा झटका लगने वाला है।'
ममता दीदी तो न्यायपालिका का भी सम्मान नहीं करती हैं-पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि 'ममता दीदी को संविधान से भी ब़ड़ी हो गई हैं, मुसलमानों के लिए OBC कोटा पर कलकत्ता HC के आदेश के बाद भी वो कुछ भी कह रही हैं। इसे मैं दुर्भाग्य ही कहूंगा कि वो न्यायपालिका का भी सम्मान नहीं करती हैं। जनता भी ये बात जानती है। भाजपा को सर्वाधिक सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रहा है, सच कहूं तो बंगाल में चुनाव एकतरफा है।'
ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है-PM मोदी
तो वहीं ओडिशा को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पहले ही बोल चुका हूं और आज फिर से दोहराता हूं कि 4 जून को ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है, सरकार बदल रही है, ओडिशा सरकार की समाप्ति तिथि 4 जून है और 10 जून को बीजेपी का सीएम पद संभालेगा, ओडिशा में शपथ लेगा, उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से ओडिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है वहां एक ग्रुप है कि ओडिशा की पूरी व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण वहां कोई विकास नहीं हुआ है लेकिन चार जून को ओडिशा को बंधनों से मुक्ति मिलेगी।'
'ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से अच्छा रिश्ता लेकिन...'
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के साथ अपने संबंधों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'भारत के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और लोकतंत्र में हमारी कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन क्या मुझे अपने रिश्ते बनाए रखने के लिए ओडिशा के बारे में नहीं सोचना चाहिए, मैं अपने रिश्तों के कारण देश के विकास के बारे में सोचना तो बंद नहीं कर सकता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications