अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने किए आसन, वीडियो

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से एक दिन पहले आज नागपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने भी योग किया। योग दिवस से पहले जयोति ने आसन कर सभी को योग को जिंदगी का हिस्सा बनाने का संदेश दिया है। उनकी योग करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं।

ज्योति ने नागपुर में किया योग

वीडियो में ज्योति महिला ट्रेनर के साथ योग की प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में तो वो अपनी ट्रेनर के हाथों पर योग आसन में दिख रही हैं। इस दौरान काफी लोग उनका हौंसला भी बढ़ाते दिख रहे हैं। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भारत में भी इस खास मौके को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

ज्योति ने नागपुर में किए योग आसन

अपने छोटे कद के लिए पहचान रखती हैं ज्योति

ज्योति आमगे को दुनिया की सबसे छोटी महिला होने के लिए ही पहचान मिली है। टीवी शो बिग बॉस में भी वो नजर आ चुकी हैं। सबसे कम कद वाली महिला के तौर पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। ज्योति का जन्म 16 दिसंबर 1993 को हुआ। उन्हें अठारह साल की उम्र में दुनिया की सबसे छोटी कद की महिला होने का खिताब मिला था।

 योग दिवस कल

योग दिवस कल

21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाता है। ऐसे में रामदेव भी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। केंद्र सरकार भी योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाती रही है। 27 सितंबर 2014 को पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एकसाथ योग करने की बात कही थी. इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया इसके बाद अतंरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+