INTERNATIONAL YOGA DAY: आज दुनियाभर में भारतीय योग का डंका
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का तीसरा पड़ाव आ गया है। 2017 में योग दिवस को देश और दुनिया में जोर-शोर से मनाया जा रहा है।
दिल्ली। देश और दुनियाभर में भारतीय योग का डंका आज फिर तीसरे साल बज रहा है। 21 जून 2015 को नरेंद्र मोदी सरकार ने इसकी शुरुआत की थी जो अपने तीसरे मुकाम पर पहुंच चुका है। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने व्यापक तैयारियां की हैं। देश और दुनिया में योग दिवस का नजारा कैसा है, इसकी पल-पल की खबर वनइंडिया हिंदी पर।
लंदन में योगा डे सेलिब्रेशन
लंदन में योगा डे सिलेब्रेशन के लिए लंदन के ट्राफलगर स्क्वॉयर पर योगा कैंप आयोजित किया गया है। लंदन में भारतीय हाई कमिश्नर वाई के सिन्हा ने कहा कि ग्रेटर लंदन ऑथोरिटी के साथ मिलकर योगा डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। उन्होंने योगा दिवस का सबको बधाई दी।
राजकोट में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
राजकोट में इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर महिलाएं और बच्चे 'एक्वा योगा' यानि पानी में योगा के जरिए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications