International Olympic Day: एथलीटों को PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, लोगों से पूछे ये 20 सवाल
नई दिल्ली, 23 जून। आज 'इंटरनेशनल ओलंपिक दिवस' है, इस खास मौके पर पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए देश के सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस बारे में एक Tweet किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'ओलंपिक दिवस के खास मौके पर मैं उन सभी की सराहना करता हूं जिन्होंने वर्षों से ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हमारे देश को उनके योगदान और उनके प्रेरित करने के प्रयासों पर गर्व है। कुछ ही हफ्तों में टोक्यो 2020 ओलंपिक खेल शुरू हो रहे हैं, हमारे एथलीटों के लिए शुभकामनाएं, स्वस्थ रहें, मजबूत रहें।'

Recommended Video
Olympic Day 2021 : Why Olympic Day celebrated on 23rd of June every year? | वनइंडिया हिंदी
इसी के साथ ही पीएम मोदी ने एक Quiz भी ट्वीट किया है और इसका जवाब देने का आग्रह किया है। जिसे इस लिंक https://quiz.mygov.in/quiz/road-to-tokyo-2020/ पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

जानिए क्या होता है 'इंटरनेशनल ओलंपिक डे' और क्यों मनाया जाता है?
- एथलीटों को प्रोत्साहित करने और खेल को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।
- हर साल 23 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाती है।
- इस बार के Olympic Day की थीम है 'वर्कआउट के साथ एक्टिव रहें'।
- विश्व के अलग-अलग हिस्सों में आज कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- इंटरनेशनल ओलंपिक डे का मकसद खेल और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
- इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (एनओसी) 1894 में बनी थी।
- सबसे पहला ओलंपिक दिवस 23 जून 1948 में मनाया गया था।
- एनओसी तीन स्तंभों (चलना, सीखना और खोजना) के आधार पर, खेल, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करता है।












Click it and Unblock the Notifications