डोनाल्ड ट्रंप से अनोखा रिश्ता रखते हैं रितिक रोशन और रणबीर कपूर
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक मायानगरी मुंबई के कल्याणी नगर में 'ट्रंप टावर्स' है जो कि साढ़े चार एकड़ में बना हुआ है, जिसमें रितिक रोशन और रणबीर कपूर दोनों ने फ्लैट ले रखे हैं।
मुंबई। डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति हैं और उनका रिलेशन भारत से काफी खास है लेकिन आप में से काफी लोग ये बात जानने के लिए बेचैन जरूर होंगे कि आखिर ट्रंप किस तरह से भारत से जुड़े हुए हैं।
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक मायानगरी मुंबई के कल्याणी नगर में 'ट्रंप टावर्स' है जो कि साढ़े चार एकड़ में बना हुआ है, इसमें दो बिल्डिंग बनी हैं, हर इमारत में 23 फ्लैट हैं और प्रत्येक फ्लैट 6000 वर्ग फुट का है, जिसकी कीमत 15 करोड़ है। ये बिल्डिंग को तैयार किया है पंचशील समूह ने, जिसके मालिक अतुल चोर्डिया इस प्रोजेक्ट में ट्रंप के बिजनेस पार्टनर हैं।

इस इमारत में अभिनेता रणबीर कपूर और रितिक रोशन जैसे नामी-गिरामी अभिनेताओं ने फ्लैट ले रखे हैं। इसके अलावा इस इमारत में कई विदेशी लोग भी किराए पर रहते हैं और 4 से 5 लाख रूपए किराया देते हैं। तो इस तरह से डोनाल्ड ट्रंप अपने रियल स्टेट के कारोबार से भारत और रितिक-रणबीर से जुड़े हुए हैं।

आपको बता दें कि आपको बता दें कि मैनहट्टन के अरबपति ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति हैं। उन्हें निर्वाचक मंडल के 276 वोट मिले हैं, जबकि हिलेरी के हिस्से 218 वोट ही आए।













Click it and Unblock the Notifications