स्कॉलरशिप फॉर्म साइन करने के बदले गले लगाने और किस देने को कहता था टीचर, हुआ अरेस्ट

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अकलतरा में 8वीं कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल का शिक्षक ही अपनी छात्रा का यौन उत्पीड़न करता था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांजगीर की एसपी पारुल माथुर ने बताया कि आरोपी शिक्षक छात्रवृत्ति फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के बदले में कक्षा की छात्राओं को किस और गले लगाने के लिए मजबूर करता था, फिलहार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के टीचर की शर्मनाक हरकत

छत्तीसगढ़ के टीचर की शर्मनाक हरकत

देश में इन दिनों महिलाओं के साथ रेप और हत्या की घटना बढ़ी है जिससे लोगों में भी गुस्सा देखने को मिला है। कड़ा कानून और देश में विरोध प्रदर्शन होने के बाद भी अपराधियों में किसी का खौफ नहीं है, यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों से सरकार भी चिंतित है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की खबरें आ रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का नाम भी जुड़ गया है जहां छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में एक टीचर को गिरफ्तार किया गया है।

15 छात्राओं ने दर्ज की शिकायत

15 छात्राओं ने दर्ज की शिकायत

बता दें कि जांजगीर-चम्पा जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले 56 वर्षीय टीचर को 8वीं की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी पारुल माथुर ने बताया कि आरोपी की पहचान छेदीलाल शर्मा के रूप में हुई है और उसके खिलाफ 15 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और शनिवार को आरोपी छेदीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

छात्राओं ने किया विरोध

छात्राओं ने किया विरोध

पारुल माथुर बताती हैं कि छात्राओं ने अपनी शिकायत में टीचर पर उनसे कथित रूप से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले उन्होंने इसे लेकर छोदीलाल को चेतावनी भी दी थी लेकिन वह नहीं माना, शनिवार को उसने फिल गलत तरीके से छूने की कोशिश की जिसके बात छात्राओं ने पुलिस में उसकी शिकायत की है। पारुल माथुर ने बताया कि आरोपी छेदीलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: NRC के मुद्दे पर पूरे देश को एक साथ होकर समर्थन करना चाहिए: सीएम योगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+