भारत समेत कई देशों में इंस्टाग्राम डाउन, यूजर्स को आ रही दिक्कत
नई दिल्ली, 2 सितंबर: फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम को इस्तेमाल करने में दुनियाभर में यूजर्स को दिक्कत आ रही है। भारत समेत कई देशों में इंस्टा डाउन है। आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स इंस्टा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी इंस्टाग्राम ऐप को डाउन बताया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के डाउन होने को लेकर कंपनी की ओर से अभीकोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

11 बजे शुरू हुई दिक्कत
डाउनडेक्टर वेबसाइट के अनुसार, इंस्टाग्राम 2 सितंबर, 2021 को सुबह करीब 11:00 बजे से भारत में समस्याओं का सामना कर रहा है। 45 प्रतिशत इंस्टा यूजर्स ने ऐप के बारे में शिकायत की है, जबकि 33 प्रतिशत यूजर्स को इंस्टाग्राम वेबसाइट पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक भारतीय यूजर्स को सुबह 11:00 बजे के करीब आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर दिक्कत आनी शुरू हो गई थी।

यूजर्स को हो रही परेशानी
यूजर्स ट्विटर पर लगातार इंस्टाग्राम के डाउन होने को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सभी को इंस्टा पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार 22 फीसदी यूजर्स का दावा है कि वे सर्वर कनेक्शन के मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं। 1,000 से अधिक यूजर्स ने वेबसाइट पर इस मुद्दे की सूचना दी है।

हाल ही में अमेरिका में डाउन हुआ था इंस्टा
कुछ दिन पहले भी इंस्टाग्राम डाउन हुआ था। अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन डीसी से बड़े पैमाने पर इस आउटेज की सूचना मिली थी। तब सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना इंस्टाग्राम वेबसाइट में करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications