मुंबई पार्टी में दीपिका दिखीं सब्यासाची कलेक्शन में तो दिखा रणवीर सिंह का 'खली-बली' लुक, देखें Inside Pics

Recommended Video

      Deepika Padukone & Ranveer Singh enjoy Ritika Bhavnani's party ; Watch video | FilmiBeat

      मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की। शादी के बाद अब पार्टी का दौर जारी है। पहले बेंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी दी गई तो अब दीपिका का नदद ने न्यूली वेड के लिए डिनर डेट अरेंज की। मुंबई के ग्रैंड हयात में ग्रैंड पार्टी रखी गई। इस पार्टी में सबका ध्यान दीपिका और रणवीर के लुक ने खींच लिया। दीपिका ने जहां ब्राइडल लुक रखा तो वहीं रणवीर खली-बली लुक में नजर आएं।

       दीपिका-रणवीर की मुंबई पार्टी

      दीपिका-रणवीर की मुंबई पार्टी

      इस पार्टी में रणवीर सिंह हटके स्टाइल में नजर आएं। रणवीर ने फेमस डिजाइनर मनीष अरोड़ा के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स पहने थे। उन्होंने 'खिलजी' लुक रखा था। कोट के साथ डीप वी नेक की शर्ट पहनी हैं। पिंक और ब्लू कलर का लॉन्ग कोट के साथ उन्होंने आंखों में गहरा काजल लगाया था। रणवीर के इस लुक ने सबको फिल्म 'पद्मावत' में उनके अलाउद्दीन खिलजी के लुक की याद दिला दी।

       दीपिका ने पहना सब्यासाची कलेक्शन

      दीपिका ने पहना सब्यासाची कलेक्शन

      वहीं पार्टी में दीपिका ने एक बार फिर से फैशन डिजाइनर सब्यासाची के कलेक्शन को चुना। उन्होंने सब्यासाची के डिजाइन किए फ्लोवर मल्टीपल कलर लहंगा पहना था। इस लहंगे में कई फूल थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस लहंगे में सोने और चांदी के तारों से डिजाइन किए गए थे। लहंगे के साथ डीप नेट ब्लाउज और नेट दुपट्टा लिया था। वहीं उन्होंने हैवी कुंदन नेकलेस के साथ फ्लोअर हेयर स्टाइल बनाया था। बालों में उन्होंने लाल गुलाबों से स्टाइलिंग की थी। साथ में स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक लगाई थी।

       दीपिका के लुक पर भारी पड़ा रणवीर का कागज

      दीपिका के लुक पर भारी पड़ा रणवीर का कागज

      बॉलीवुड के इस पावर कपल की स्टाइलिंग हमेशा से खास रही है। रणवीर अपने स्टाइल को लेकर कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने भाई और भाभी के लिए पार्टी रखी, जिसमें रणवीर एक बार फिर से अलग स्टाइल में नजर आए। इस पार्टी में रणवीर आंखों में काजल और गले में हार पहना था। रणवीर के इस खली-बली लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं लोग उनके इस लुक की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

       पार्टी में जमकर नाचे दीपवीर

      पार्टी में जमकर नाचे दीपवीर

      पार्टी में रणवीर-दीपिका के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इस पार्टी में दोनों ने जमकर मस्ती की। रणवीर ने माइक लेकर दीपिका के खूब तारीफ की और कहा कि उनकी शादी दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत से हुई है। पार्टी में इस कपल ने खूब डांस किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+