Watch Video: मासूम बच्ची ने बीमार बुजुर्ग को खिलाया अपना खाना, ऐसी Caring देख यूजर्स की आंखें हो गई नम
बचपन में बच्चे वही सीखते हैं जो वो अपने आस पास होता देखते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही नन्हीं सी जान का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और आप बच्ची के साथ ही उसके मां- बाप की भी तारीफ करेंगे।
नई दिल्ली, 27 नवंबर। बचपन में बच्चे वही सीखते हैं जो वो अपने आस पास होता देखते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही नन्हीं सी जान का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और आप बच्ची के साथ ही उसके मां- बाप की भी तारीफ करेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया तो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

बीमार बुजर्ग को खिलाया खाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पलंग है और उस लेटा हुआ एक बुजर्ग व्यक्ति। उस बुजर्ग को देखकर लगता है कि वो काफी बीमार है। वीडियो में बुजुर्ग की हालत इतनी खराब है कि शायद वो खुद से कुछ खा पी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उसी बेड एक छोटी सी बच्ची भी बैठी हुई दिख रही है जो उस बुजर्ग को खिला रही है।

बच्ची को देखकर याद आ जाएगी आपको अपनी मां
बचपन में जैसे हर मां अपने बच्चे को खाना खिलाती है वैसे ही वीडियो में ये बच्ची उस बुजर्ग व्यक्ति को खिला रही है। जैसे एक मां खाना गर्म होने पर उसे ठंडा करने के लिए मुंह से फूंक मारती है वैसे ही बच्ची ने भी उस बुजुर्ग को खिलाने से पहले उसे ठंडा किया। उसके बाद ही उस बुजुर्ग को खिलाया।

यूजर्स कर रहे संस्कारों की तारीफ
बच्ची की इस आदत को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स इस नन्हीं सी जान की तारीफों को पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे को कमाल के संस्कार दिए गए हैं। फिर एक ने कहा कि ये बच्ची बड़ी होकर बहुत अच्छी इंसान बनेगी। भगवान इसको लंबी उम्र दे। वीडियो पर इस तरह के काफी कमेंट किए गए हैं।

लोगों को है सीखने की जरूरत
इस छोटी सी बच्ची की वीडियो को देखकर आजकल के जनरेशन के लोगों को सीखना चाहिए कि जब एक छोटी सी बच्ची बुजुर्ग का ध्यान रख सकती है तो आज के लोग अपने मां बाप का ध्यान क्यों नहीं रख सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो करोड़ों लोगों को सीख दे गया है।
यह भी पढ़ें : केबीसी के सेट पर बच्ची ने अमिताभ बच्चन की लगाई डांट, Sorry Miss बोलते दिखे बिग बी












Click it and Unblock the Notifications