इन्फोसिस में बड़े अधिकारियों की सैलरी बढ़ाने का कर्मचारियों ने किया विरोध
इन्फोसिस में बड़े अधिकारियों की तनख्वाह बढ़ाए जाने का विरोध किया जा रहा है।
बेंगलुरु। आईटी कर्मचारियों के दो ग्रुप्स ने इन्फोसिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों के वेतन पैकेज में भारी वृद्धि पर चिंता जताई है।
ग्रुप्स का कहना है कि सॉफ्टवेयर क्षेत्र की श्रेष्ठ कंपनी का यह फैसला एक तरह से दर्दनाक है क्योंकि एक ओर कर्मचारियों की छटनी हो रही है दूसरी ओर सैलरी में भारी वृद्धि की जा रही है।

साल 2017 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक इन्फोसिस के कम से कम चार अधिकारियों के पैकेज में बीते साल की तुलना में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
हर साल बाहर किए जाते हैं कर्मचारी
इस मसले पर आईटी कर्मचारियों के मंच एफआईटीई के महासचिव ए जे विनोद ने कहा, हर साल आईटी कंपनियां अपने यहां काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं और साथ में वे उच्च पदस्थ लोगों का वेतन बढ़ा रही हैं। यह वेतन वैरिएबल और शेयर प्रोत्साहन के नाम पर दिया जा रहा है।'
विनोद ने कहा कि ये लोग उन नेताओं की तरह हैं जो अपनी सैलरी बिना बाकी लोगों की समस्या की चिंता किए हुए बढ़ा लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications