आकाश विजयवर्गीय की बेल पर इंदौर कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, स्पेशल कोर्ट को भेजा मामला

इंदौर। नगर निगम के अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की ज़मानत याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार को इंदौर की कोर्ट ने आकाश विजयवर्गीय का मामला सुनने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले को भोपाल में जनप्रतिनि‍धियों के लिए बने क्रिमिनल कोर्ट के लिए ट्रांसफर कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई होगी।

Indore court refuses to hear bail plea of Akash Vijayvargiya, transferred to Bhopals Special Court

दरअसल गुरुवार को जब इस मामले की इंदौर कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो नगर निगम ने कोर्ट में आपत्ति लगायी थी कि विधायक के मामले की सुनवाई भोपाल की विशेष अदालत में होना चाहिए। क्योंकि भोपाल में जन प्रतिनिधियों के मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट है। जिसके बाद जिला जज ने मामले को एससी-एसटी के विशेष जज बीके द्विवेदी के यहां स्थानांतरित कर दी।

बताया जा रहा है कि, नगर निगम उनकी जमानत का विरोध किया था। निगम ने कोर्ट में आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ 7 पेज की आपत्ति लगायी थी। वहीं इस मामले में नगर निगम की ओर से 20 वकील कोर्ट में थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी भी देखने को मिली। उधर, दोपहर में विधायक के भाई कल्पेश विजयवर्गीय उनसे जेल में मिलने पहुंचे। जेल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि भाई बिल्कुल ठीक हैं। वे पूरी तरह से स्वथ्य हैं।

बता दें कि, नगर निगम के अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में गिरफ्तारी के बाद बीजेपी विधायक को कल बुधवार को यहां प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+