'इंदिरम्मा राज्यम ने हिंसा और दंगों को दिया बढ़ावा' , सीएम केसीआर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, बीआरएस और कांग्रेस समेत अन्य दल मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। तेलंगाना के सीएम व भारत राष्ट्र समिति (BRS) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने नगरकुर्नूल में चुनावी रैली में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा का कांग्रेस के शासन के दौरान तेलंगाना क्षेत्र की पूरी तरह उपेक्षा की गई। बीआरएस के सत्ता में आने से पहले क्षेत्र में पेयजल और बिजली की सबसे बड़ी समस्या थी, जिसे पिछले एक दशक से शासनकाल में सुलझा लिया गया है।

नगरकुर्नूल में बीआरएस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने "इंदिरम्मा राज्यम" को तेलंगाना के इतिहास का क काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री एनटी रामराव के शासनकाल में भूख से मौतों, तेलंगाना समर्थकों की हत्या और एनकाउंटर की संख्या में बढ़ गई। सीएम ने याद दिलाया कि ये वो दौर था जब हिंसा को तत्कालीन सरकार ने बढ़ने दिया।

CM KCR over Congress Indira Rajyam

नगरकुर्नूल में सीएम केसीआर ने कांग्रेस पर ये हमला ऐसे समय में किया जब ठीक एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने आदिलाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल की प्रशंसा की थी।

वहीं सीएम केसीआर ने आलमपुर, कोल्लापुर और कलवाकुर्थी की जनसभाओं मंच से सीधे कांग्रेस को निशाने पर लिया। केसीआर ने बीआरएस सरकार की सिंचाई परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि छली कांग्रेस सरकार किसानों की उपेक्षा की। जिसके चलते राज्य की कृषि उत्पादकता से साथ किसानों की स्थिति कमजोर हो गई थी। लेकिन बीआरएस ने किसानों के विकास का संकल्प लिया। सीएम ने किसानों से वादा किया कि इस बार बीआरएस की सरकार बनने के बाद पलामुरू-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से कलवाकुर्थी में 1.5 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम ने कोल्लापुर में कहा कि बीआरएस की स्थापना पूरी तरह से तेलंगाना निवासियों के कल्याण के लिए की गई थी। उन्होंने बीआरएस को समर्थन देने की अपील के साथ कहा, "बीआरएस ने अलग राज्य हासिल किया और इसे विकसित किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने से तेलंगाना की जनता के अच्छी तरह विचार करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+