Indira Gandhi Quotes: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री की जयंती आज, जानें उनके प्रेरणादायी वाक्य
Quotes of India's Woman PM Indira Gandhi: आज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। 19 नवंबर 1917 को उनका जन्म हुआ था। इसलिए, हर साल 19 नवंबर को उनकी जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर लोग उनके द्वारा कही गई बातों को याद करते हैं। उन्हें "भारत की आयरन लेडी" के रूप में जाना जाता है। वह आजादी के ठीक बाद बने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं।

इंदिरा की जयंती
इंदिरा गांधी भारत की दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री भी रहीं। उन्होंने अपना पहला कार्यकाल 1966 से 1977 तक और दूसरा कार्यकाल 1981 से 1984 तक निभाया। 'द वुमन ऑफ द मिलेनियम' - इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही सुरक्षा गार्डों द्वारा हत्या कर दी गई थी। आइए, आज उनकी जयंती के अवसर पर, उनके कुछ प्रेरणादायक उद्धरण को जानते हैं-

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक वाक्य:
- योग्यता हमेशा परीक्षा से नहीं आंकी जाती है।
- लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं, लेकिन अधिकारों को याद रखते हैं।
- जब कभी भी आप एक कदम आगे बढ़ आओगे तो आपके सामने परेशानियां तो आएँगी ही आएंगी।
- जहां चाह नहीं है, वहां प्रेम नहीं होता।
- शहादत कुछ ख़त्म नहीं करती, वो महज़ शुरुआत है।
- मैं ऐसी महिला नहीं हूं, जिस पर किसी शख्स का या किसी देश का दबाव हो।
- प्रश्न करने का अधिकार मानव प्रगति का आधार है।
- दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो काम करते हैं और दूसरे वो जो श्रेय लेते हैं। पहले समूह में रहने का प्रयास करें; वहां प्रतिस्पर्धा कम है।

यह भी बोली थीं इंदिरा..
'मेरे खून की हर बूंद भारत को ताकत देगी'
- "मैंने लंबा जीवन जिया है और मुझे गर्व है कि मैंने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा में लगाया है। मुझे इस पर केवल गर्व है और कुछ नहीं। मैं अपनी आखिरी सांस तक सेवा करता रहूंगी, और जब मैं मर जाऊंगी, तो मेरे खून की हर बूंद भारत को ताकत देगी और इसे मजबूत करेगी।
- हम पर्यावरण को और अधिक खराब नहीं करना चाहते हैं, और फिर भी हम बड़ी संख्या में लोगों की घोर गरीबी को एक पल के लिए भी नहीं भूल सकते। क्या गरीबी और आवश्यकता सबसे बड़े प्रदूषक नहीं हैं?
- हमें दुनिया के वंचित बहुसंख्यकों को यह साबित करना होगा कि पारिस्थितिकी और संरक्षण उनके हित के खिलाफ काम नहीं करेंगे बल्कि उनके जीवन में सुधार लाएंगे।
- यही कारण है कि हम महसूस करते हैं कि लोकतंत्र महत्वपूर्ण है: क्योंकि लोकतंत्र आपको छोटे विस्फोटों की अनुमति देता है और इसलिए बड़े विस्फोटों से बचाता है।
- कार्रवाई के प्रति पूर्वाग्रह रखें - देखते हैं कि अब कुछ होता है? आप उस बड़ी योजना को छोटे-छोटे चरणों में तोड़ सकते हैं और तुरंत पहला कदम उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications