सोशल मीडिया पर वायरल हुआ IndiGo स्टाफ का ‘Umbrella Chain’ जेस्चर, पैसेंजर्स भी हुए कायल
IndiGo Viral News: IndiGo एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ की एक सराहनीय घटना ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक घटना में, IndiGo एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने दिखा दिया कि असली हीरो केप पहनकर नहीं, छतरी लेकर भी बन सकते हैं।
जैसे ही यात्रियों ने बोर्डिंग की तैयारी शुरू की, अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लेकिन स्टाफ ने घबराने की बजाय तुरंत एक लाइन में खड़े होकर छतरियों की मानव श्रृंखला बना दी। नतीजा? कोई भी यात्री बारिश में भीगा नहीं!

IndiGo Ground Staff ने बनाई 'मानव छतरी'
सिलीगुड़ी के प्रज्वल चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह सिर्फ एक साधारण क्रिया थी, लेकिन बेहद असरदार। स्टाफ ने न तो घबराया और न ही अफरातफरी मचाई। उन्होंने यात्रियों के लिए छतरियों की 'मानव बेल्ट' बनाई। एक भी यात्री भीग नहीं पाया। यह सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि संगठन की संस्कृति का जीता-जागता उदाहरण है। छोटे-छोटे विचारशील कार्य ही भरोसा और वफादारी की नींव रखते हैं।"
IndiGo ने क्या कहा?
IndiGo ने प्रज्वल के पोस्ट पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी और अपने स्टाफ की प्रशंसा की। एयरलाइन ने लिखा, "सभी हीरो कैप नहीं पहनते, कुछ छतरियों के साथ खड़े होते हैं! हम बहुत खुश हैं कि हमारे ग्राउंड स्टाफ ने एक-एक बूंद से यात्रियों को सुरक्षित रखा। आपकी दिल छू लेने वाली बातें हमें और प्रेरित करती हैं। जल्द ही फिर मिलेंगे आसमान में।"
यात्रियों और नेटिजन्स की प्रशंसा
इस भावनात्मक और सोच-समझकर की गई सेवा ने यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। एक यूजर ने लिखा, "इसी वजह से IndiGo मेरी पसंदीदा एयरलाइन है, ये हमेशा ग्राहकों के लिए 100% देती है।"

वहीं, दूसरे ने कहा, "बहुत ही अच्छी पहल," और एक तीसरे ने जोड़ा, "IndiGo हमेशा अपने यात्रियों की परवाह करता है।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "IndiGo टीम ने शानदार काम किया, यही वजह है कि हम उन पर भरोसा करते हैं।"
इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि छोटे-छोटे विचारशील प्रयास भी यात्रियों के दिल में एयरलाइन के प्रति गहरी छवि बना सकते हैं और सेवा का असली मतलब क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications