दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट से निकल रहा था धुंआ

नई दिल्ली। हैदराबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग करायी गई। विमान को उस समय आपातस्थिति में उतारना पड़ा जब अचानक कॉकपिट में धुंआ भर गया। एयरलाइन के मुताबिक, विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम के एक एग्जॉस्ट फैन की खराबी के कारण कॉकपिट में धुआं भर गया था। जिसके बाद दिल्ली से आ रही ए-320 निओ एयरक्राफ्ट को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

IndiGo flight made an emergency landing at Hyderabad airport after smoke was seen in cockpit

सस्ती विमान सेवा मुहैया कराने वाली एयरलांइस इंडिगो ने बताया कि, दिल्ली से हैदराबाद जा रही है फ्लाइट 6E6679(नियो) के पायलट को अचानक से कॉकपिट में धुंआ देखने को मिला। जिसके बाद स्थिति को भांपते हुए पायलट ने फ्लाइट की आपात लैंडिग की घोषणा कर दी। लैंडिंग के बाद, इंडिगो की इंजीनियरिंग टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि विमान के इंजन की सभी फंक्शनालिटी और पैरामीटर ठीक थे। A320neo विमान में प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगा हुआ है।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, इंजीनियरिंग टीम ने इस तकनीकी दिक्कत की वजह का पता लगा लिया है। टीम के मुताबिक प्लेन के एसी में लगे एग्जॉस्ट फैन ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते कॉकपिट में धुंआ भर गया। टीम ने खराब हुए पुर्जे को बदल दिया है। जल्द ही विमान सामान्य सेवाओं के लिए वापस लौटा आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+