कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, कैसे बची 224 यात्रियों की जान

IndiGo Kolkata to Chennai flight Emergency landing: कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में बुधवार रात अचानक इमरजेंसी की स्थिति बन गई। विमान के बाएं इंजन के काम नहीं करने की जानकारी मिलने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था, लेकिन इसे 11:37 बजे सुरक्षित उतारा गया।

विमान में कुल 224 लोग सवार थे। इमरजेंसी घोषित होते ही एयरपोर्ट पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए। अच्छी बात यह रही कि पायलट ने विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया और किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई।

IndiGo Kolkata to Chennai flight Emergency landing

बाएं इंजन ने किया काम करना बंद

चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान विमान के बाएं इंजन के काम नहीं करने की स्थिति सामने आई। इसके बाद रात 11:29 बजे विमान के लिए फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाएं सक्रिय कर दीं, ताकि विमान के उतरने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से निपटा जा सके।

ये भी पढे़ं: IndiGo Flight Emergency Landing Reason: राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों?

तय समय से 7 मिनट बाद हुई लैंडिंग

फ्लाइट 6E-723 को रात 11:30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचना था। हालांकि, इंजन में आई तकनीकी समस्या के चलते विमान की लैंडिंग 7 मिनट की देरी से हुई। विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान सभी जरूरी इमरजेंसी इंतजाम मौजूद थे। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विमान में 224 लोग थे सवार

इंडिगो की इस फ्लाइट में कुल 224 लोग सवार थे। बाएं इंजन के काम नहीं करने की जानकारी के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस घटना के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं दी है।

ये भी पढे़ं: Kolkata Airport पर बिजली गिरने से IndiGo फ्लाइट क्षतिग्रस्त, 140 यात्री मौत के मुंह से कैसे लौटे?

11:47 बजे वापस ली गई इमरजेंसी

विमान के रनवे 25 पर सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद रात 11:47 बजे फुल इमरजेंसी को आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया। चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि अब एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं। फिलहाल विमान के बाएं इंजन में आई तकनीकी खराबी की वजह से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+