IndiGo Flight Emergency Landing Reason: राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों?
IndiGo Flight Emergency Landing Reason: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (IGO1452) की राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार (27 जुलाई) को आपातकालीन लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि विमान में 194 यात्री सवार थे। इसमें सबसे अहम रोल पायलट ने निभाया। विमान के कार्गो डिब्बे से धुआं निकलते देख पायलट ने विमान को राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया, जहां विमान ने सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की।
मीडिया जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट (IGO1452) में चालक दल सहित कुल 194 यात्री सवार थे। जब फ्लाइट मुंबई की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसके कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं दिखाई दिया। इस घटना से विमान में सवार यात्रियों में काफी दहशत और घबराहट फैल गई।

बाल-बाल बचे 197 यात्री
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण विभाग से संपर्क किया और राजकोट हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति हासिल की। सिस्टम द्वारा विमान की राजकोट हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग के संबंध में सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं और दमकल कर्मियों-एम्बुलेंस को तुरंत सूचित कर दिया गया।
पायलट की कुशलता और समयबद्धता के कारण विमान सुरक्षित रूप से उतर सका, जिसके परिणामस्वरूप विमान में सवार सभी 194 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी यात्रियों के सुरक्षित निकाले जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


Click it and Unblock the Notifications
