गुजरात: बिपरजॉय के बीच अहमदाबाद में इंडिगो की फ्लाइट टेल स्ट्राइक का शिकार, बाल-बाल बचे यात्री
IndiGo Flight: इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अचानक अहमदाबाद में लैंडिंग के वक्त टेल स्ट्राइक का शिकार हुई। हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। इससे पहले भी दिल्ली में इंडिगों की एक फ्लाइट का ऐसा ही हादसा हो चुका है।
IndiGo Flight: गुजरात के सौराष्ट्र तट से शक्तिशाली चक्रवात बिपरजोय टकराया। इसी बीच इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अचानक टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित लैंड करा लिए गए। इंडिगो ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। फ्लाइट बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। तभी टेल स्ट्राइक का शिकार हुई। वहीं, फ्लाइट को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।
आपको बता दें कि बीती 11 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक इंडिगो की एक फ्लाइट के लैंडिंग के वक्त पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। हालांकि, इस हादसे में किसी भी यात्री की जान खतरे में नहीं पडी।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू
वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर कहा कि लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह गुरुवार यानी आज आधी रात तक चलेगी। वहीं, शाम साढ़े 5 बजे तक तूफान का वॉल क्लाउड रीजन सौराष्ट्र तट से टकराया। यह तब हुआ जब यह कच्छ जिले के जखाऊ पोर्ट की ओर बढ़ रहा था। उधर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को पहले ही तैनात किया गया है।
IndiGo flight 6E6595, operating from Bengaluru to Ahmedabad experienced a tail strike while landing in Ahmedabad. The aircraft was declared grounded at Ahmedabad airport for necessary assessment and repairs. The incident is under investigation by relevant authorities: IndiGos… https://t.co/fj8rUAlGHN pic.twitter.com/NDGB8a0sOS
— ANI (@ANI) June 15, 2023
क्या होता है टेल स्ट्राइक का मतलब?
मालूम हो कि किसी भी फ्लाइट का टेल स्ट्राइक तब होता है, जब टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान किसी विमान का टेल या पिछला हिस्सा जमीन या किसी अन्य स्थिर वस्तु से टकराता है।












Click it and Unblock the Notifications