IndiGo Flight Bomb Threat: इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Bomb Threat: चेन्नई से मुंबई जा रहे इंडिगो फ्लाइट को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया। आननफानन मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा क‍ि चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार इंडिगो को आइसोलेशन-वे में ले जाया गया।

IndiGo Flight Bomb Threat

इंडिगो के बयान में कहा गया क‍ि सभी यात्री फ्लाइट से सुरक्षित उतर दिए गए हैं। फ्लाइट की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल क्षेत्र में लाया जाएगा।

28 मई को भी मिली थी धमकी
इंडिगो फ्लाइट को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल ही में, 28 मई 2024 को दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को एक 'स्पेसिफिक बम धमकी' मिली थी। इस धमकी के बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी एक्जिट्स के माध्यम से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और विमान को जांच के लिए एक अलग स्थान पर ले जाया गया। यह धमकी झूठी निकली थी और कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

14 फरवरी को भी मिली थी धमकी
एक अन्य घटना में, चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-5188 को भी 14 फरवरी 2024 को एक बम धमकी मिली थी। यह धमकी एक टिशू पेपर पर लिखी मिली। इसके बाद, इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद, सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया और विमान की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+