इंडिगो के CEO ने इस 'शर्मनाक' घटना के लिए मांगी माफी, पीड़ित को गिफ्ट का दिया ऑफर
नई दिल्ली, मई 09। इंडिगो एरलाइंस की फ्लाइट में एक दिव्यांग बच्चे को छड़ने से रोकने की घटना पर इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सबसे पहले तो इस घटना को लेकर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस घटना को लेकर हमारी कंपनी के सभी कर्मचारी खासे परेशान हैं, क्योंकि इंडियो ने कभी दिव्यांग बच्चों के साथ इस तरह का भेदभाव नहीं किया है। रोनोजॉय दत्ता ने एक बयान जारी कर उस दिव्यांग बच्चे के लिए एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर खरीदने की पेशकश की है।
Recommended Video

क्या कहा रोनाजॉय दत्ता ने?
इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "हम बहुत अच्छी तरह से मानते हैं कि शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों की देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले माता-पिता हमारे समाज के सच्चे नायक हैं। हम आज के दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव के लिए प्रभावित परिवार से माफी मांगते हैं और उस घटना पर खेद प्रकट करते हैं। साथ ही अपनी भूल को सुधारने के लिए उस किशोर बच्चे के लिए इलेक्ट्रिक व्हील चेयर खरीदने की पेशकश करते हैं।"

नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी मांगी माफी
आपको बता दें कि रांची एयरपोर्ट पर हुई इस घटना को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसी घटनाओं के लिए जीरो टॉलरेंस है। किसी भी इंसान को इससे नहीं गुजरना चाहिए! मामले की खुद जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।'

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला रांची एयरपोर्ट का है और घटना शनिवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक दिव्यांग बच्चे को इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया। एयरलाइंस की ओर से दलील दी गई कि दिव्यांग बच्चा काफी घबराया हुआ था, लेकिन इस घटना का वीडियो जो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि बच्चे की एंट्री को लेकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ बहसबाजी कर रहे हैं। बच्चे को रोके जाने की वजह से उसके माता-पिता ने भी फ्लाइट पर चढ़ने से इनकार कर दिया। इस घटना को लेकर DGCA ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें: शादी के 4 महीने बाद ही 49 वर्षीय सांसद से 18 साल की बीवी ने मांगा तलाक, बताई ये वजह












Click it and Unblock the Notifications