शार्ट ड्रेस को अश्लील कहकर महिला यात्री को इंडिगो ने सफर करने से रोका, मचा हंगामा
मुंबई। इंडिगो विमान सेवा ने महज अपनी महिला यात्री को इसलिए विमान में चढ़ने नहीं दिया क्योंकि महिला यात्री ने शार्ट ड्रेस पहन रखी थी।
मामला सोमवार सुबह 2:40 का है जब दोहा से मुंबई पहुंची एक महिला कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए चेकिंग काउंटर पर पहुंची और उसे वहां स्टॉफ वालों ने रोक लिया और कहा कि जब तक आप कपड़े नहीं चेंज करतीं हम आपको विमान में चढ़ने नहीं देंगे क्योंकि आप की ड्रेस अश्लील है।
यहां आपको यह भी बताते चलें कि पीड़ित महिला पहले खुद इंडिगो में काम करती थी और अभी वो इंडिगो की फ्लाइट में अपनी बहन की वजह से यात्रा कर रही थी जो कि इस समय इंडिगो की कर्मचारी है और उसने स्टॉफ मेंबर बेनिफट पर अपनी बहन को टिकट पास दिया था।
महिला का आरोप है कि इंडिगो वालों ने उनके साथ इस बात को लेकर काफी मिसबिहेव किया है तो वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी महिला की इस बात का समर्थन किया है। कुछ यात्रियों ने इस मामले में हस्तकक्षेप करने की कोशिश की तो इंडिगो कर्मचारियों ने कहा कि अगर वो लोग हंगामा मचायेंगे तो उन्हें भी यात्रा नहीं करने दिया जायेगा।
इंडिगो वालों ने महिला और यात्रियों के साथ गलत व्यवहार किया
लोगों का कहना है कि महिला ने एक फ्राक पहनी थी जो कि घुटने से ऊपर तक थी लेकिन इतनी भी अश्लील नहीं थी जिस पर इतना हंगामा मचा। महिला को कर्मचारियों ने इस कदर प्रताड़ित किया कि वो रोने लग गई थी।
इंडिगो ने दी सफाई..कहा गलत नहीं हुआ
तो वहीं इस मामले में इंडिगो ने अपनी सफाई दी है, इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इंडिगो का कहना है कि महिला पैसेंजर हमारे नियमों से वाकिफ थी लेकिन हमें खेद है कि महिला पैसेंजर को मुंबई एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन हमारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, एम्पलॉय और उनकी फैमिली मेंबर को स्पेसेफिक ड्रेस कोड का पालन करना होता है। इसी वजह से मुंबई में स्टाफ ने उन्हें रोका था लेकिन फिर भी हम इस मामले की जांच करायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications