IGIA: उड़ान से साढ़े तीन घंटा पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट, एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी, बताया ये कारण

इंडिगो एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने यात्रियों से आग्रह करते हुए घरेलू उड़ान से साढ़े तीन घंटा पहले आने को कहा है।

फाइल फोटो

Indira Gandhi International Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर अफरा-तफरी और भीड़भाड़ की शिकायतों के बीच एयरलाइन इंडिगो ने यात्रा परामर्श (travel advisory) जारी किया है। जिसमें यात्रियों को घरेलू उड़ान के लिए कम से कम साढ़े तीन घंटा पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए कहा गया है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा जांच के लिए 7 किलोग्राम वजन का केवल एक बैग ले जाने को कहा है।

प्रवेश के लिए इस गेट नंबर का करें उपयोग

इंडिगो एयरलाइन्स ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। चेक-इन और बोर्डिंग में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। एयरलाइन्स ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे घरेलू उड़ान के लिए कम से कम 3.5 घंटे पहले हवाईअड्डे पर पहुंचें। साथ ही केवल एक हैंड बैग कैरी करें। जिसका वजन 7 किलोग्राम है। साथ ही कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट, टर्मिनल 3 पर प्रवेश के लिए गेट नंबर 5 और 6 का उपयोग करें, क्योंकि ये इंडिगो चेक-इन काउंटर के सबसे नजदीक हैं।

एग्जिट के लिए करना पड़ा इंतजार

एयरलाइन्स ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यात्री दिल्ली हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी और भीड़भाड़ के बारे में ट्विटर पर अपनी आपबीती साझा कर रहे थे। कई सुरक्षा पोस्टों पर लंबी कतारों की तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे। साथ ही यात्रियों ने शिकायत की थी कि उड़ान के अंतिम प्रस्थान से पहले उन्हें एग्जिट एरिया में दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औचक दौरा

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 का औचक दौरा किया और हवाईअड्डे पर भीड़भाड़ कम करने के लिए पिछले सप्ताह किए गए उपायों की जांच की। कैबिनेट मंत्री ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित सभी हितधारकों से बात की और बदलाव के निर्देश जारी किए कि मंत्रालय को उम्मीद है कि इससे स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Airport:IGI T3 पर अव्यवस्था का क्या कारण है ? तीन दिन में दो बार पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+