Delhi Airport:IGI T3 पर अव्यवस्था का क्या कारण है ? तीन दिन में दो बार पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर यात्रियों की भीड़ की समस्या अभी तक नहीं सुलझी है। आज तीन दिन में दूसरी बार नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्थिति का जायजा लेने के लिए खुद एयरपोर्ट पहुंचे हैं और अधिकारियों से बातचीत करके अव्यवस्था की स्थिति ठीक करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि वहां भीड़ ज्यादा होने से अव्यवस्था की स्थिति बन जा रही है। यात्रियों की भीड़ को हैंडल कर पाने में एयरपोर्ट प्रशासन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी तरफ पैसेंजरों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

तीन दिन में दूसरी बार आईजीआई टी 3 पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले तीन दिनों में दो-दो बार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल थ्री का दौरा किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर यात्रियों की शिकायतों की भरमार हो रही है, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री को वहां जाकर खुद हालात का जायजा लेने का मजबूर होना पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के व्यस्ततम और अत्याधुनिक हवाई अड्डों में शामिल है। यहां से रोजाना करीब 800 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरते हैं। इसके साथ ही आईजीआई से हर दिन 1.90 लाख से लेकर 1.95 लाख तक यात्री सफर करते हैं।

सिक्योरिटी-बोर्डिंग में देरी की शिकायतें
पिछले कई दिनों से टर्मिनल 3 से यात्रा करने वाले पैसेंजर वहां पर देरी होने और अव्यवस्था की शिकायतें कर रहे हैं। आलम यह है कि घरेलू उड़ानों के लिए आमतौर पर यात्रियों को उड़ान के समय से जो 120 मिनट पहले आने को कहा जाता है, इस समय कई विमान कंपनियां पैसेंजरों को मैसेज देकर 180 मिनट या 210 मिनट पहले भी आने को कह रही हैं। उनकी दलील यही रहती है कि अचानक भीड़ को संभालना उनके लिए मुश्किल है। पैसेंजरों की शिकायतें मिल रही हैं कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिक्योरिटी चेक से लेकर बोर्डिंग तक में लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी की वजह क्या है ?
सोशल मीडिया पर यात्रियों की ओर से वीडियो और फोटो शेयर करके बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों का कहना है कि उन्हें एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होने में भी परेशानियां का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने शिकायतें की कि सिक्योरिटी चेक में देरी हो रही थी, कुछ मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही थीं। इसी के चलते भीड़ बढ़ जाती है। खासकर पीक ऑवर में जब ज्यादा उड़ानें होती हैं तो यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। कुछ विमान कंपनियां टर्मिनल बदलने जाने की भी सूचना दे रही हैं और यात्रियों से निर्धारित समय से काफी पहले आने की गुजारिश कर रही हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों का क्या कहना है ?
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक उन्हें कम काउंटर, कम जगह, ज्यादा यात्रियों का दबाव और सीमित सिक्योरिटी स्टाफ के बीच काम करना पड़ रहा है। एक वजह यह भी है कि साल का अंत होने की वजह से यात्रियों की संख्या में इजाफ हो गया है। क्योंकि, कोविड की वजह से दो साल तक घरों में बंद रहने के बाद वैसे भी लोग ज्यादा खुलकर बाहर निकलने लगे हैं। अगर हिमाचल प्रदेश का उदाहरण लें तो लोगों की मानसिकता समझी जा सकती है। पिछले साल की तुलना में इस साल वहां तीन गुना ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव बढ़ने की यह भी एक वजह हो सकती है।

एयरपोर्ट पर भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए क्या किया जा रहा है ?
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL)का कहना है कि वह टी 3 की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त सिस्टम और आदमी का इंतजाम कर रहा है। शनिवार को इसकी ओर से कहा गया कि 'हमने यात्रियों को गाइड करने के लिए अतिरिक्त लोगों को लगाया है, खासकर मुख्य भीड़ वाली जगहों पर और एक अतिरिक्त एक्सरे मशीन भी दिया है। अतिरिक्त मैनपावर की आवश्यकता बाकी सभी स्टेकहोल्डर्स, जैसे कि सीआईएसएफ और इमिग्रेशन की ओर से भी पूरा किया जाना है, ताकि आगे स्थिति और बेहतर हो सके।'

रोजाना करीब 2 लाख यात्रियों का दबाव
आईजीआई से रोजाना 500 से अधिक घरेलू और 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट हैं। यह एयरपोर्ट प्रतिदिन 1.90 से 1.95 लाख यात्रियों का बोझ ढोता है, जिससे इसकी व्यस्तता का अंदाजा लग सकता है। DIAL के मुताबिक भीड़ कम करने के लिए उसने उड़ानों की संख्या प्रति घंटे 22 फ्लाइट (कोरोना से पहले) से कम करके 19 फ्लाइट (2022 नवंबर) कर रखी है। एक रिपोर्ट के अनुसार टी 3 पर से दबाव कम करने के लिए भीड़ वाले समय (सुबह-शाम पीक ऑवर में)प्रति घंटे यहां से 14, टी 2 से 11 और टी 1 से 8 फ्लाइट करने की भी कोशिश की जा रही है।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications