Kerala News: नौ महीने नाइजीरिया में फंसे रहे भारतीय केरल लौटे, विदेश मंत्रालय का आभार प्रकट किया
Kerala News: केरल के नाविक नाइजीरिया में 9 महीने तक फंसे रहे। विदेश मंत्रालय ने आज उन्हें अपने परिजनों से मिला दिए। वे महीनों से अपने लोगों से दूर थे।
Kerala News: केरल के कोच्चि में एक परिवार की उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उनके घर नौ महीने बाद अपने लौट आए। वे सभी नौ महीने तक नाइजीरिया में फंसे रहे थे। जब वह स्वदेश लौटे तो उनके परिजन देख खुशी संभाल नहीं पाए। इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्रालय का आभार प्रकट किया।
नाइजीरिया में नौ महीने तक फंसे रहने के बाद केरल के नाविक स्वदेश लौट आए। परिजन अपनों को देख खुशी से झूम उठे। विदेश मंत्रालय का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज हम अपने घर पहुंच गए।

बता दें कि जहाज 'एमटी हीरोइक इदुन' के 16 भारतीय चालक दल को पिछले साल हिरासत में ले लिया गया था। उन सभी को इक्वेटोरियल गिनी और बाद में नाइजीरिया में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उनलोगों को 9 महीने तक हिरासत में रखा गया।
अपने परिवार से 9 महीनों से दूर थे। विदेश मंत्रालय ने उन्हें स्वदेश ले आया। आज वे अपने परिवार के लोगों से मिले। इस बीच परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
यह भी पढ़ें- 'सीमा पर अमन चैन के बिना संबंध नहीं सुधर सकते', विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया चीन को स्पष्ट संदेश












Click it and Unblock the Notifications