फीचर हो या खबर, टैक्सी या ट्विटर, हर तरफ पीके की चर्चा

बेंगलुरु। आईटी कंपनी विप्रो में काम करने वाली साफ्टवेयर इंजीनियर स्नेहा जायेसवाल बेसब्री से शनिवार का इंतजार कर रही हैं। जी नहीं, उन्हें छुट्टियों का नहीं, बल्कि इंतजार है जल्दी से जल्दी जाकर पीके देखने का। पीके के लिये उत्साह इसलिये भी बढ़ गया क्योंकि आमिर खान ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर हैश टैग पीकेआना ट्रेंड कर दिया है। यही नहीं, शुक्रवार को गली, चौराहों, चाय व पान की दुकानों और ऑटो, टैक्सी, हर जगह पीके की चर्चा है।

pk film

आपको बता दें, सिर्फ किसी एक नहीं बल्कि भारत की आधी आबादी का आज यही हाल है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पीके' आज रिलीज हो गई है।

आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की तिकड़ी से दर्शकों को कितनी उम्मीद थी। यह नजारा आज टिकट खिड़कियों और ऑनलाइन बुकिंग में साफ नजर आ रही है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें और ऑनलाइन बुकिंग में सीट फुल देखकर कोई अंचभा नहीं। जिन लोगों ने फिल्म देख ली, वो दोबारा देखने की चाह रख रहे हैं। जबकि जिसे शनिवार- रविवार की टिकट से संतुष्टि करना पड़ा है, वे अब अपना सब्र खो रहे हैं। [मूवी देखने से पहले जरूर पढ़ें पीके की फिल्म समीक्षा]

PK Movie Review: नंगा पुगा पर अच्छा है 'ठरकी दोस्त'

सचिन ने देखी, तो क्या मोदी देखेंगे पीके?

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे पीके देख कर आये तो तारीफों के पुल बंध गये। जिस प्रकार का आलम बना हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही हमारे ट्विटर फ्रैंडली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी फिल्म देखने के बाद आमिर खान को इस जबरदस्त फिल्म के लिए बधाई देंगे।

Pk Twitter Review: 'पीके' है आमिर खान की बेस्ट फिल्म

बिहार में जबर्दस्त क्रेज़

फिल्म में भोजपुरी भाषा के प्रयोग के चलते बिहार के लगभग हर शहर में इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज़ दिखाई दे रहा है। जाहिर है अगर मोदी ने फिल्म देखी तो नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्य मंत्री जीतन राम माझी इस फिल्म को कतई नहीं छोड़ने वाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+