सलाना 5 लाख से अधिक कमाने वाले भारतीयों की संख्या में हुई 5 गुना बढ़ोत्तरी, जानें कितने करोड़ है इनकी संख्या
भारत में पिछले कुछ वर्षो में अमीर लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। भारतीयों की इनकम में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जी हां आयकर विभाग के ताजा आंकड़े ये ही सच बयां कर रहे हैं। देश में पांच लाख रुपये से ज्यादा सलाना कमाने वालों की संख्या में पांच गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। टैक्स पे करने वाले लोगों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

BNP पारिबास ने आईटी विभाग के डेटा विश्लेशन में ये सच्चाई सामने आई है कि पांच लाख रुपये सलाना कमाने वाले लोगों की संख्या 2012 में 38 लाख थ वहीं 2021 में ये आंकड़ा बढ़कर 1.8 करोड़ हो चुका है। यानी पांच गुना बढ़ोत्तरी हुई है।
इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले दशक में लोगों की इनकम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। लोगों की कर्ज चुनाने की क्षमता में भी सुधार हुआ है। इसके अलावा खपत और निवेश के स्तर में भी काफी सुधार देखा गया है।
हालांकि आयकर विभाग ने केवल 2021 तक का ही डाटा उपलब्ध करवाया है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वास्तविक में ये आंकड़े और भी अधिक हो सकते है। इस रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान लोगों की आयम में गिरावट आई थी लेकिन इसके बाद पांच लाख सलाना कमाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है।
किन वजहों से बढ़ी आय
रिपोर्ट में इस वृद्धि का श्रेय घरेलू आय में वृद्धि और बेहतर ऋण उपलब्धता को दिया गया है, जिससे इन परिवारों में उपभोग और निवेश की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसके अलावा आईटी सर्विसेज, फाइनेंशियल सर्विसेज के आलावा सर्विस सेक्टर में मजबूती आई है जिसके कारण बीते एक दशक में भारत के उच्च आय वाले परिवारों के अनुपात में बढ़ोत्तरी देखी गई है।
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये हिस्सा भारत के अमीर घरों का एक छोटा सा हिस्ता है जिनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है।बीएनपी पारिबा का अनुमान है कि इन संपन्न परिवारों की सेवा करने वाली कंपनियों को इस प्रवृत्ति से लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications