America News: ट्रंप के शीर्ष सुरक्षा सलाहकारों की निजी जानकारी लीक, रिपोर्ट में दावा, व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
America News: अमेरिका में ट्रंप के शीर्ष सुरक्षा सलाहकारों की निजी जानकारी लीक होने की खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सुरक्षा सलाहकारों की निजी संपर्क जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज, खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और रक्षा सचिव पीट हेगसेग सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल नंबर, ईमेल पते और कुछ पासवर्ड ऑनलाइन पाए गए हैं।

कैसे हुआ ये खुलासा?
Spiegel International के मुताबिक जर्मन समाचार पत्रिका 'डेर स्पीगल' के रिपोर्टरों ने यह डेटा व्यावसायिक खोज इंजन और हैक हुए ग्राहक डेटा से हासिल किया। रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप और सिग्नल अकाउंट्स लिंक, अधिकारियों के फोन नंबर व्हाट्सएप और सिग्नल प्रोफाइल से जुड़े मिले। इसके साथ ही उनके ईमेल का उपयोग ड्रॉपबॉक्स और अन्य ऐप्स में लॉगिन के लिए किया गया था।
व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस ने इस डेटा लीक की पुष्टि की है, लेकिन ट्रंप ने दावा किया कि इसमें कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की गई। हालांकि, अमेरिकी कानून सरकारी अधिकारियों को सिग्नल जैसे प्लेटफार्मों पर संवेदनशील सूचनाएं साझा करने से रोकता है।
इस लीक से हो सकता है बड़ा खतरा
इस लीक से अमेरिका को बड़ा खतरा हो सकता है। यह डेटा दुश्मन देशों की खुफिया एजेंसियों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है, जो अधिकारियों के संचार को हैक कर सकते हैं।
वहीं डेटा का उपयोग फिशिंग अटैक और डिवाइस एक्सेस के लिए किया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अधिकारियों ने यमन में हूती विद्रोहियों पर सैन्य हमले पर चर्चा करने के लिए सिग्नल चैट का उपयोग किया था।
ये भी पढ़ें Donald Trump on India: 'भारत के साथ US के अच्छे संबंध, लेकिन एक बड़ी दिक्कत', जानें ट्रंप ने क्या बताई वजह?












Click it and Unblock the Notifications