Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Stock Market Target 2025: दिसंबर तक सेंसेक्‍स 1 लाख पार संभव, बियर केस बना तो कहां तक गिरेगा बाजार?

Indian Stock Market Target 2025: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। अब अच्‍छे दिन आने वाले हैं। इतनी तगड़ी तेजी कि भारतीय स्‍टॉक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स 1 लाख पार जाने की उम्‍मीद है, जो मौजूदा स्‍तर से करीब 41 फीसदी का उछाल है।

पिछले कई माह से गिर रहे भारतीय शेयर बाजार में अब 14 मार्च की होली से पहले दिवाली मनती दिख रही है। शेयरों में तेजी बनी हुई है। 12 मार्च 2025 (बुधवार) की सुबह Sensex और Nifty बढ़त के साथ खुले। हालांकि वैश्विक संकेतों की वजह से थोड़ी देर बाद ही बढ़त गंवा दी।

Indian Stock Market

Stanley Morgan Report: मॉर्गन स्टेनली की ताजा रिपोर्ट में क्‍या भविष्‍यवाणी?

विदेशी निवेशकों (FIIs) की ओर से लगातार बिकवाली और गिरते भारतीय शेयर बाजार के बीच अमेरिकी इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकिंग कंपनी मॉर्गन स्टेनली की एक ताजा रिपोर्ट राहत भरी है, जिसमें भारतीय शेयरों में न केवल रिकवरी लौटने बल्कि तेजी की भी भविष्‍यवाणी की गई है। आज 12 मार्च 2025 को सेंसेक्‍स 73,771.95 पर कारोबार कर रहा है।

Take a Poll

भारतीय शेयर बाजार टारगेट दिसंबर 2025 (Indian Stock Market Target December 2025 )

इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि अब भारतीय शेयर बाजार में तेजी का नया दौर शुरू हो सकता है। इसकी बड़ी वजह वैश्विक हालात भारत के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। आइए जानते हैंमॉर्गन स्टेनली के अनुसार दिसंबर 2025 तक बुल, बेस और बियर केस की स्थिति में भारतीय बाजार कहां जा सकते हैं?

Indian Stock Market

Indian Stock Market in Bull Case: बुल केस में भारतीय शेयर बाजार 105000

दलाल स्ट्रीट में बुल (सांड) शेयरों के भागने का प्रतीक है। बुल केस मतलब तगड़ी तेजी, जो सबसे अच्‍छे हालात माने जाते हैं। अगर बुल केस बना तो दिसंबर 2025 तक भारतीय स्‍टॉक मार्केट में 30 टॉप कंपनियों वाला सेंसेक्‍स 1 लाख 5 हजार के आंकड़े को छू सकता है, जो इतिहास में पहली बार होगा। ऐसा हुआ तो मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक निवेशकों को 41 फीसदी रिटर्न मिलना तय है।

Indian Stock Market in Base Case: बेस केस में भारतीय शेयर बाजार 93000

शेयर बाजार में बेस केस का मतलब बुल केस की तुलना में कम तेजी। इसमें उम्‍मीद है कि भारतीय शेयर बाजार मौजूदा स्‍तर करीब 25 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर 2025 तक सेंसेक्‍स 93000 तक पहुंच जाएगा। भारतीय निवेशकों के रिस्‍क-रिवार्ड फेवरेबल हो रहे हैं।

Indian Stock Market in Bear Case: बियर केस में भारतीय शेयर बाजार 70,000

शेयर बाजार में बियर (भालू) मंदी का प्रीतक है। अगर वैश्विक स्‍तर पर 'रायता' फैला और भारत में घरेलू हालात भी पक्ष में नहीं रहे तो भारतीय शेयर बाजार में गिरावट बढ़ने की आशंका है। बियर केस की स्थिति दिसंबर 2025 तक सेंसेक्‍स गिरकर 70 हजार के आंकड़े को भी छू सकता है, जो मौजूदा स्‍त्‍र से 6 प्रतिशत की गिरावट है। गिरावट कम इसलिए है कि मार्केट पिछले कई माह से लगातार गिरता ही जा रहा है।

कम भावों पर खरीदने वाले अब लगाएंगे दांव

भारतीय शेयर बाजार में तेजी आने की उम्‍मीद के पीछे एक वजह भी है कि अब कम भावों पर शेयर खरीदने वाले दांव लगाएंगे। मॉर्गन स्‍टेनली इंडिया रिसर्च एंड इंडिया इक्विटी स्‍ट्रेटेजी हेड रिधम देसाई व उनकी टीम में उपासना चाचरा, नयनत पारेख, शीला राठी और बानी गंभीर ने रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में कहा भारतीय शेयर बाजार में जरूरत से ज्‍यादा बिकवाली हो चुकी है। इसलिए अब ऐसे निवेशक बाजार में आएंगे, जिन्‍हें आकर्षक भाव में अच्‍छे शेयरों पर दांव लगाते हैं।

भारतीय बाजारों में कब आएंगे विदेशी निवेशक?

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भी भारतीय शेयर बाजार में तगड़ा निवेश करते हैं। वैश्विक हालात को देखते हुए शेयर Buy और Sale करते हैं। अभी FIIs पैसा लगातार निकाल रहे हैं। 10 मार्च 2025 को विदेशी निवेशकों ने ₹10,410.24 करोड़ की बिकवाली की है।

उधर, डॉलर इंडेक्‍स कमजोर हो रहा है, जिसकी वजह से रुपए को मजबूती मिल रही। रुपया मजबूत होने से भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशक फिर से लौटने वाले हैं। डॉलर इंडेक्‍स गिरकर 103.58 पर आ गया है। चार माह पहले 5 नवंबर को यह 103.42 पर था। इस साल 28 फरवरी को डॉलर इंडेक्‍स 107.61 के ऊंचे स्‍तर पर था। तबसे इसमें लगातार गिरावट आ रही है। गिरावट होने से अमेरिका में शेयर बेचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Reliance Share: दशकों पुराने कागज ने बदली किस्मत! 30 साल पहले खरीदे थे RIL के शेयर, आज की कीमत उड़ा देगी होश!

यह भी पढ़ें- Share Market Tips 2025: शेयर मार्केट के लिए फौज की नौकरी छोड़ Dinesh Kirola ने इस ट्रिक से कमाए ₹ डेढ़ करोड़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+