Reliance Share: दशकों पुराने कागज ने बदली किस्मत! 30 साल पहले खरीदे थे RIL के शेयर, आज की कीमत उड़ा देगी होश!
30 Years old Reliance Share: कभी-कभी किस्मत दरवाजे पर दस्तक देती है, लेकिन पहचानने के लिए सही नजर चाहिए। ऐसा ही कुछ हुआ Rattan Dhillon के साथ, जिन्हें अपने घर में एक पुराने कागजात मिले, और जब उन्होंने इन्हें समझने की कोशिश की, तो पता चला कि यह 30 साल पुराने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर हैं।
शुरुआत में यह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा लगा, लेकिन जब एक्सपर्ट्स से सलाह ली, तो पता चला कि यह 30 साल पुरानी एक बड़ी इन्वेस्टमेंट डील थी, जिसकी कीमत अब लाखों में पहुंच चुकी है।

Old Reliance Share: क्या है पूरा मामला?
Rattan Dhillon ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दस्तावेज शेयर किए और लोगों से पूछा कि क्या ये शेयर अब भी उनके पास हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने 1987 में 20 और 1992 में 10, यानी कुल 30 शेयर खरीदे थे। उस वक्त शेयर की कीमत सिर्फ 10 रुपये प्रति शेयर थी। अब सवाल यह था कि तीन दशक बाद इन शेयरों की कीमत कितनी होगी?
Reliance Share: 30 साल पुराने शेयर से जबरदस्त कमाई!
शेयर बाजार के जानकारों ने गणना की तो पता चला कि RIL के शेयरों में तीन बार स्प्लिट (Split) और दो बार बोनस जारी किए गए। इस प्रक्रिया के कारण अब इन 30 शेयरों की संख्या बढ़कर लगभग 960 हो गई। अगर आज के शेयर प्राइस (लगभग ₹1238 प्रति शेयर) से गणना करें, तो इनकी कुल कीमत 11.88 लाख रुपये हो चुकी है। यानी 30 साल पहले ₹300 में खरीदे गए शेयर आज ₹11.88 लाख में बदल गए।
सोशल मीडिया पर धूम! लोग बोले "लॉटरी लग गई!"
जैसे ही Rattan Dhillon ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, "भाई, आपकी तो मौज हो गई"। ऐस ही एक और यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा, "अब घर के हर कोने को अच्छे से खंगालो, MRF के शेयर भी मिल सकते हैं!" एक अन्य ने मजे लेते हुए लिखा, "रातों-रात लखपति बन गए, पार्टी कब दे रहे हो?"
ऐसे किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं
इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, जहां किसी के दादा या पिता ने शेयर खरीदे थे, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। घर की सफाई या किसी पुराने दस्तावेज को खोजने के दौरान ऐसे कागज मिल जाते हैं, जो लोगों को कई सालों बाद अमीर बना देते हैं।
अब आगे क्या? कैसे मिलेगी ये रकम?
अगर आपके पास भी पुराने फिजिकल शेयर्स हैं, तो उन्हें तुरंत डिजिटल फॉर्म में ट्रांसफर करवाएं। इसके लिए सबसे पहले शेयर होल्डर के नाम के दस्तावेज जमा करने होंगे। शेयर को Demat Account में ट्रांसफर करवाना होगा।एक बार Demat Account में आने के बाद, इन्हें आसानी से बेचा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications