रेलवे का सिस्टम बनेगा हाईटेक, रिजर्वेशन चार्ट में भी बड़े बदलाव का ऐलान, वेटिंग टिकट वालों को होगा क्या फायदा?
Indian Railways: अगर आप ट्रेन में सफर करने वाले हैं और वेटिंग टिकट लेकर यह सोचकर परेशान रहते हैं कि आखिरी वक्त पर टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, तो अब आपकी चिंता जल्द ही खत्म होने वाली है। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब चार्ट ट्रेन के रवाना होने से आठ घंटे पहले ही बना लिया जाएगा, जिससे वेटिंग लिस्ट में लगे यात्रियों को पहले से ही अपनी स्थिति पता चल सकेगी।
रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को वैकल्पिक योजना बनाने का समय मिलेगा और उन्हें आखिरी वक्त पर असमंजस में नहीं रहना पड़ेगा। यही नहीं, रेलवे अपने टिकटिंग सिस्टम को पूरी तरह से आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव दिया है कि अब ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा। फिलहाल यह चार्ट ट्रेन के निकलने से 4 घंटे पहले तैयार होता है।

सुबह 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए अलग नियम
रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो ट्रेनें दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होती हैं, उनके लिए चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही बना दिया जाएगा। इससे यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने या नहीं होने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन के इस रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें शेड्यूल
रेल मंत्री की हरी झंडी, चरणबद्ध तरीके से लागू होगा बदलाव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है ताकि सिस्टम में कोई गड़बड़ी न हो। अधिकारियों के मुताबिक, यह बदलाव खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा जो दूरदराज या बड़े शहरों के उपनगरीय इलाकों से यात्रा के लिए आते हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था का समय मिलेगा
इस फैसले से यात्रियों को अगर टिकट कन्फर्म नहीं होता है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय मिल सकेगा। वहीं, रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम को और बेहतर और यात्री-केन्द्रित बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।
दिसंबर 2025 तक तैयार होगा नया PRS सिस्टम
रेल मंत्री ने पीआरएस यानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में सुधार की समीक्षा की। यह काम सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) कर रहा है। नया सिस्टम दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएगा।
अब हर मिनट बुक हो सकेंगे 1.5 लाख टिकट
अधिकारियों के मुताबिक, नया PRS सिस्टम इतना ताकतवर होगा कि हर मिनट 1.5 लाख टिकट बुक हो सकेंगे। अभी की व्यवस्था में 32,000 टिकट प्रति मिनट की बुकिंग होती है। यानी नए सिस्टम से बुकिंग क्षमता करीब 5 गुना बढ़ेगी।
पूछताछ भी होगी तेज और आसान
टिकट की पूछताछ क्षमता भी 4 लाख प्रति मिनट से बढ़कर 40 लाख प्रति मिनट हो जाएगी। साथ ही, नया सिस्टम बहुभाषी होगा और इसमें यूजर फ्रेंडली इंटरफेस होगा। यात्री सीट की पसंद, किराया कैलेंडर और विशेष श्रेणियों जैसे दिव्यांग, छात्र, मरीज आदि के लिए सुविधाएं देख सकेंगे।
टत्काल टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगी पहचान
1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यूजर को IRCTC वेबसाइट या ऐप पर पहले से प्रमाणित होना जरूरी होगा। जुलाई के अंत से यह प्रक्रिया OTP के जरिए भी की जाएगी। आधार या डिजिलॉकर में मौजूद किसी सरकारी आईडी से यह पहचान की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Car On Railway Track: महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ई कार, अफरा-तफरी में 15 ट्रेनें डायवर्ट, क्या है पूरा मामला?












Click it and Unblock the Notifications