Indian Railway: देश के इन 16 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, जल्द लगेगी बोली
Indian Railway देश के 16 स्टेशनों के पुनर्विकास के उद्देश्य से उनकी बोली लगाएगा और पुनर्विकास के लिए अगले दो महीने में कॉन्ट्रैक्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुनर्विकास का यह काम सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) योजना के अंतर्गत किया जाएगा। यह जानकारी रेलवे से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी गई है।

इन स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
आपको बता दें कि देश के जिन 16 स्टेशनों को अपग्रेड करने की तैयारी है उनमें नई दिल्ली, सीएसटी मुंबई, अहमदाबाद, तांबरम, विजयवाड़ा, दादर, कल्याण, ठाणे, अंधेरी, कोयंबटूर जंक्शन, पुणे, बैंगलोर सिटी, वडोदरा, भोपाल, चेन्नई सेंट्रल, दिल्ली हजरत निजामुद्दीन और आवडि रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए रेलवे इसी साल के भीतर ही इन स्टेशनों के लिए बोली लगाई जाए।
रेलवे से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि हम पीपीपी के लिए विकल्प तलाश रहे हैं जहां यह व्यवहार्य और लागत प्रभावी है। टेंडर दस्तावेजों के विवरण पर काम किया जा रहा है और निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए विभिन्न मुद्रीकरण मॉडल पर विचार किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया है कि इस काम के बाद 16 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इन रेलवे स्टेशनों का उन्नयन किया जाएगा। निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न मुद्रीकरण मॉडलों की जांच की जा रही है। पहले चरण में 50 लाख प्रतिदिन की संख्या वाले 199 स्टेशनों का पुनर्विकास करने की योजना है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महीने की शुरुआत में एक प्रेस वार्ता में कहा था कि पुनर्विकसित स्टेशनों के डिजाइन में रिटेल, कैफेटेरिया और मनोरंजक सुविधाओं के साथ-साथ खानपान की भी अच्छी व्यवस्था होगी। वैष्णव ने कहा कि 47 स्टेशनों के लिए निविदा निकल चुकी है, 32 स्टेशनों पर काम चल रहा है, नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास को साढ़े तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है।












Click it and Unblock the Notifications