Covid-19 वैक्सीन पहुंचाने के लिए रेलवे ने तैयार किया मेगा प्लान, खरीदे जा रहे हैं रेफ्रिजरेटेड वैगन

नई दिल्ली। देश में कई स्वदेशी और विदेशी कोरोना वैक्सीन(coronavirus vaccine) के ट्रायल चल रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कहा है कि, देश में जनवरी में टीकाकरण की शुरुआत हो सकती है। सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार के अधिकारियों ने बताया कि, भारतीय रेलवे (Indian railway) अपने रेफ्रिजरेटेड वैगनों के जरिए वैक्सीन के परिवहन को लेकर सरकार के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि, इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus : DR. Harsh Vardhan बोले, भारत को जनवरी में मिल सकती है Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    रेलवे कर रहा सरकार से बातचीत

    रेलवे कर रहा सरकार से बातचीत

    रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, भारत सरकार अब रेलवे के विशाल नेटवर्क को वैक्सीन के बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। इसको लेकर कई मंत्रालयों की आपस में बातचीत जारी है। एक बार फैसला हो जाता है, तो हम इस पर काम करना शुरू कर देंगे। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टीका को खराब होने से बचाने और परिवहन के लिए जरूरी तापमान के साथ कई तकनीकी मसले हैं। इस मसलों पर चर्चा हो रही है।

    जल्द सरकार लेगी फैसला

    जल्द सरकार लेगी फैसला

    अधिकारी ने कहा, इन बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है, इसलिए फैसला होने के बाद हम सभी को अपडेट करेंगे। रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष वीके यादव ने कहा कि सरकार के साथ परिवहन की संभावनाओं पर चर्चा जारी है। वहीं एक अन्‍य अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर सोमवार को बताया कि रेल मंत्रालय एक बार जैसी ही वैक्‍सीन के परिवहन पर फैसला लिया जाएगा वैसे ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

    वैगन माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से कम रखने में सक्षम

    वैगन माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से कम रखने में सक्षम

    रेल मंत्रालय के अनुसार, 17 टन माल ले जाने की क्षमता वाले रेफ्रिजरेटेड पार्सल वैगन को रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में डिजाइन, विकसित और खरीदा गया है। जो तापमान को माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से कम रखने में सक्षम होता है। इस खास वैन में 5 टन जमे हुए सामान ले जाने की क्षमता होती है। साथ ही 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर फल और सब्जियों की तरह के सामान ले जाने के लिए 12 टन की अतिरिक्त क्षमता होती है। वर्तमान में, भारतीय रेलवे के पास नौ ऐसी वैन का बेड़ा है। इन वैन को एक राउंड-ट्रिप के आधार पर बुक किया जाता है और सामान्य माल वाहक से 1.5 गुना अधिक लागत होती है।

     रेलवे के पास वर्तमान में नौ रेफ्रिजरेटेड पार्सल वैगन का एक बेड़ा

    रेलवे के पास वर्तमान में नौ रेफ्रिजरेटेड पार्सल वैगन का एक बेड़ा

    भारतीय रेलवे के पास वर्तमान में नौ रेफ्रिजरेटेड पार्सल वैगन का एक बेड़ा है और उन्हें एक राउंड-ट्रिप के आधार पर बुक किया जा सकता है। रेलवे के पास 98 रेफर (वेंटिलेटेड इंसुलेटेड) रेल कंटेनर हैं जिनमें 12 टन प्रति कंटेनर की क्षमता है जो देश के विभिन्न हिस्सों में फलों और सब्जियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि रेलवे कोचों को निरंतर बिजली की आपूर्ति आदि को ध्यान में रखते हुए, उनके अंदर बॉक्सिंग कोल्ड स्टोरेज वैन को संशोधित किया जा सकता है या पूरे कोच को फिर से डिज़ाइन किया जा सकता है। मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रेलवे के पास कोनकोर के किसान विजन प्रोजेक्ट के तहत कोल्ड स्टोरेज गाजीपुर घाट (यूपी), न्यू आजादपुर (आदर्श नगर, दिल्ली) और राजा का तालाब (यूपी) के लिए तापमान नियंत्रित कार्गो केंद्र हैं। एक अन्य परियोजना लासलगाँव, नासिक (महाराष्ट्र) में निर्माणाधीन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+