Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेल यात्रियों को मिला 4 नई Vande Bharat का तोहफा! कितना होगा किराया, कहां-कहां रुकेंगी ट्रेन? चेक करें डिटेल

Indian Railways Launched 4 Vande Bharat Trains: अगर आप बनारस, लखनऊ, फिरोजपुर या एर्नाकुलम से सफर की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

इन ट्रेनों से यात्रियों का न सिर्फ सफर तेज और आरामदायक होगा, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक, व्यापारिक और पर्यटन कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Banaras-Khajuraho Vande Bharat: बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को सीधे जोड़ेगी।

  • रूट: बनारस- वाराणसी- विंध्याचल- प्रयागराज छिवकी- चित्रकूटधाम- बांदा- महोबा- खजुराहो
  • यात्रा समय: लगभग 8 घंटे 20 मिनट
  • समय की बचत: करीब 2 घंटे 40 मिनट

यह ट्रेन खजुराहो जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल तक यात्रा को तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी। धार्मिक पर्यटन को इससे बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Vande Bharat trains

Lucknow-Saharanpur Vande Bharat: लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

  • यह ट्रेन लखनऊ से सहारनपुर तक का सफर 7 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी, जिससे यात्रियों का लगभग 1 घंटे का समय बचेगा।
  • रूट: लखनऊ- सीतापुर- शाहजहांपुर- बरेली- मुरादाबाद- नजीबाबाद- रुड़की- सहारनपुर

यह ट्रेन न सिर्फ पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश को जोड़ती है, बल्कि रुड़की के ज़रिए हरिद्वार तक पहुंचना भी आसान बनाएगी। यह रूट व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा।

Firozpur-Delhi Vande Bharat: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन बन गई है।

  • रूट: फिरोजपुर कैंट- फरीदकोट- बठिंडा- धूरी- पटियाला- अंबाला छावनी- कुरुक्षेत्र- पानीपत- दिल्ली जंक्शन
  • यात्रा समय: 6 घंटे 40 मिनट

यह ट्रेन दिल्ली और पंजाब के प्रमुख औद्योगिक शहरों को सीधे जोड़ेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। सीमावर्ती इलाकों में आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

Bengaluru-Ernakulam Vande Bharat: एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं। अब एर्नाकुलम से बेंगलुरु की यात्रा में 2 घंटे से ज़्यादा की बचत होगी।

  • रूट: एर्नाकुलम- त्रिशूर- पलक्कड- कोयम्बटूर- तिरुपुर- इरोड- सेलम- कृष्णराजापुरम- बेंगलुरु
  • यात्रा समय: 8 घंटे 40 मिनट

यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख आईटी, व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्रों को जोड़ेगा। इससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी।

किराया और सुविधाएं
रेलवे के अनुसार, इन नई वंदे भारत ट्रेनों में किराया रूट और क्लास के अनुसार ₹900 से ₹3,300 के बीच रहेगा। सभी ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाज़े, जीपीएस आधारित सिस्टम, बेहतर सीटिंग, वाई-फाई, और हाई-स्पीड ट्रैवल अनुभव जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+