अमृतसर रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में दशहरा मेले में रावण दहन देख रहे लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। जाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राहत अभियान की निगरानी के लिए अमृतसर जाने के दौरान कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को मुफ्त इलाज सहायता दी जाएगी। रेलवे और पंजाब सरकार ने लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Indian Railways issues helpline numbers for Amritsar accident

अमृतसर रेल हादसे के लिए रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर : मनवाला रेलवे स्टेशन-73325, बीएसएनएल-0183-2440024, एएसआर रेलवे स्टेशन पावर केबिन--72820,बीएसएनएल - 0183-2402927; विजय सहोता एसएसई: 7986897301 , विजय पटेल- 7973657316। इसके अलावा अमृतसर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 0183- 2223171, 0183 2564485 जारी किए है।

पंजाब के CM ने गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और ADGP लॉ ऐंड ऑर्डर को तुरंत अमृतसर जाने के निर्देश दिया है। मंत्री सुखबिंदर सरकारिया ने बचाव अभियान की निगरानी के लिए तत्काल अमृतसर पहुंचने का निर्देश दिया गया।अमृतसर पुलिस कमिश्नर एस एस श्रीवास्तव के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन फिर भी तकरीबन 50-60 लोगो की मौत हुई है। लोगों को वहां से अभी भी हटाया जा रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'अमृतसर में हुए इस हादसे के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मदद मुहैया कराने का निर्देश दे दिया है। जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने को कहा है।' बता दें कि इस हादसे के बाद कैप्टन अमरिंदर ने अपना इजरायल दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री शनिवार को अमृतसर पहुंचेंगे। पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+