Indian Railway New Freight: रेलवे का बड़ा कदम! मालगाड़ियों में क्रांति लाएगा नया 9000 HP इंजन, जानिए खूबियां?
Indian Railway New Freight: अगर आप सोचते हैं कि भारतीय रेलवे की मालगाड़ियां धीरे चलती हैं, तो जल्द ही यह बदलने वाला है! रेलवे को नया 9000 हॉर्सपावर (HP) का हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक इंजन मिलने वाला है, जो मालगाड़ियों की रफ्तार और क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी करेगा। यह इंजन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगा और 4500 टन तक माल ले जाने में सक्षम होगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को गुजरात के दाहोद में स्थित रेलवे वर्कशॉप का दौरा किया और वहां बनाए जा रहे 9000 HP WAG लोकोमोटिव के प्रोटोटाइप (नमूने) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में बड़े पैमाने पर इन इंजनों का निर्माण शुरू हो जाएगा और भारत इनका निर्यात भी कर सकेगा।

'मेड इन इंडिया' इंजन, अत्याधुनिक तकनीक से लैस
रेल मंत्री ने बताया कि यह इंजन 89% मेड इन इंडिया है और इसे जल्द ही 100% भारतीय तकनीक से बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस इंजन में 'कवच' तकनीक (Train Collision Avoidance System) जैसी कई आधुनिक सुविधाएं हैं, जो ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।
कैसे बदलेगा भारतीय रेलवे का भविष्य?
- मालगाड़ियों की स्पीड बढ़ेगी - अभी मालगाड़ियों की औसत गति 20-25 किमी प्रति घंटे होती है, जिसे बढ़ाकर 50-60 किमी प्रति घंटे तक किया जाएगा।
- 4500 टन माल आसानी से ले जा सकेगा - यह इंजन डबल स्टैक कंटेनर मालगाड़ियों को भी आसानी से खींच पाएगा।
- रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी - तेज मालगाड़ियों के कारण लाइन पर भीड़भाड़ कम होगी और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
- ऊर्जा की बचत होगी - इसमें IGBT आधारित टेक्नोलॉजी और पुनर्योजी ब्रेकिंग सिस्टम होगा, जिससे ऊर्जा की खपत कम होगी।
भारत के लिए गर्व का पल!
रेल मंत्री ने कहा, "हमारा सपना है कि दाहोद में बने इंजन पूरी दुनिया में मशहूर हों।" दाहोद को अब 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर वर्ल्ड' मिशन के तहत रेलवे इंजन निर्माण का बड़ा केंद्र बनाया जा रहा है। इन इंजनों का निर्माण पश्चिमी रेलवे की दाहोद वर्कशॉप में सीमेंस कंपनी की साझेदारी में किया जा रहा है।
भारतीय रेलवे के लिए यह इंजन गेम चेंजर साबित होगा। इससे मालगाड़ियां तेज दौड़ेंगी, ज्यादा माल ढो सकेंगी और रेलवे की क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। यह 'मेड इन इंडिया' इंजन देश की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति को भी नई रफ्तार देगा।












Click it and Unblock the Notifications