Indian Railway Tatkal Ticket: तत्काल टिकट बुकिंग के बदल गए नियम, यहां देखें नया शेड्यूल
Indian Railway Tatkal Ticket: अगर आपका भी अचानक से रेल द्वारा यात्रा करने का प्लान बन गया है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि, भारतीय रेलवे ने तत्काल किटक बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। तत्काल टिकट बुकिंग में हुए बदलाव 1 जनवरी 2025 से लागू हो गए हैं।
भारतीय रेलवे द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बदलावों का मकसद है कि यात्रियों को सुविधा मिले सके। साथ ही, यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी आसान हो। खबर के मुताबिक, भारतीय रेलवे के नए नियमों के अनुसार, एसी श्रेणी के लिए तत्काल टिकट बुकिंग अब सुबह 10 बजे से शुरू होगी। वहीं, गैर-एसी श्रेणी के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

भारतीय रेलवे द्वारा अपडेट नियमों के मुताबिक, तत्काल बुकिंग में एक पीएनआर पर अधिकतम चार यात्रियों के टिकट बुक हो सकते हैं। तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध आईडी प्रूफ देना होगा। इतना ही नहीं, IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करना प्राथमिकता दी जाएगी।
IRCTC की वेबसाइट पर बनाना होगा अकाउंट
अगर आपको तत्काल टिकट बुक करना चाहते है तो सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होगा। आप साइट पर जाकर 'रजिस्टर' पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी के साथ अकाउंट बना सकते हैं। अकाउंट बनाने के बाद लॉग इन करें और 'प्लान माई जर्नी' सेक्शन में जाएं।
ऐसे करें टिकट बुकिंग
सबसे पहले आप स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, यात्रा की तारीख और श्रेणी (AC या Non-AC) दर्ज करें। 'बुकिंग' टैब के अंतर्गत तत्काल विकल्प चुनें। टिकट उपलब्धता के आधार पर ट्रेन और क्लास (एसी या नॉन-एसी) चुनें। इसके बाद यात्रियों के नाम, उम्र और पहचान प्रमाण जैसे सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें। इसके बाद, भुगतान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: पश्चिमी रेलवे ने 98 स्पेशल ट्रेनें शुरू की, जानिए खास बातें












Click it and Unblock the Notifications