Indian Railway Change Rules: अब नहीं छूटेगी ट्रेन-वेटिंग टिकट की टेंशन भी खत्म, जानें रेलवे का नया नियम क्या?
Indian Railway Change Rules: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आपको नए साल से पहले ही इंडियन रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है, जिससे आप सभी को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल इंडियन रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय बदल दिया है, जिससे यात्री अपनी जर्नी के 10 घंटे पहले ही अपने टिकट का स्टेटस जान सकेंगे। इस कदम का मकसद यात्रियों की यात्रा को आसान करना और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करना है।

पहली बार, रेलवे बोर्ड ने चार्ट तैयार करने का शेड्यूल अपडेट किया है। पहले, रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने से सिर्फ चार घंटे पहले तैयार होते थे, जिससे यात्रियों को, खासकर वेटिंग लिस्ट वालों को, आखिरी समय तक चिंता रहती थी लेकिन अब ये चार्ट 10 घंटे पहले रेडी हो जाएगा, जिससे अब यात्री पहले ही यह जान सकेंगे कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं?
अब 10 घंटे पहले बन जाएगा चार्ट (Indian Railway Change Rules)
रेलवे बोर्ड ने पहली बार चार्ट तैयारी अनुसूची को अपडेट किया है। इसके तहत, सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट अब पिछली शाम 8:00 बजे तक तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही, दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक और आधी रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट उनके निर्धारित समय से 10 घंटे पहले बनेगा।
यात्रियों को क्या होंगे फायदे? (Indian Railway Change Rules)
रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को कई तरह के फायदे मिलेंगे। सबसे बड़ा लाभ यह है कि अगर टिकट कन्फर्म नहीं होता है तो यात्री समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे। इसके अलावा, बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वालों के लिए भी यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी।

मोबाइल ऐप से मिलेगी जानकारी (Indian Railway Change Rules)
यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या SMS के जरिए आसानी से टिकट स्टेटस चेक कर सकते हैं। पीएनआर नंबर डालते ही कुछ ही सेकंड में टिकट की स्थिति सामने आ जाएगी। रेलवे ने यह सुविधा पूरी तरह डिजिटल रखी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों तक यह आसानी से पहुंच सके।
रेलवे का उद्देश्य
रेलवे का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और यात्रा से जुड़ी अनिश्चितताओं को कम करना है। साथ ही इससे भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और टिकट से जुड़े विवादों को कम करने में भी मदद मिलेगी।

कैसे बुक करते हैं ऑन लाइन रेलवे टिकट?
- सबसे पहले www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं।
- अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो Register पर क्लिक करें।
- यहां यूजरनेम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- मोबाइल और ईमेल पर आए OTP को वेरीफाई करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड से IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें।
- From में प्रस्थान स्टेशन
- To में गंतव्य स्टेशन
- Journey Date चुनें
- टिकट का क्लास (Sleeper, 3AC, 2AC आदि) और कोटा चुनें
- आपकी चुनी गई तारीख के अनुसार उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी।
- अपनी पसंद की ट्रेन चुनें और Book Now पर क्लिक करें।
- अब यात्रियों का नाम, उम्र, लिंग, सीट प्रेफरेंस आदि जानकारी भरें।
- अगर चाहें तो सीनियर सिटीजन कंसेशन भी चुन सकते हैं।
- यात्री विवरण भरने के बाद पेमेंट पेज खुलेगा। यहां आप डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI / वॉलेट में से किसी एक विकल्प से भुगतान कर सकते हैं।
- पेमेंट सफल होते ही आपका टिकट बुक हो जाएगा।आपके मोबाइल और ईमेल पर ई-टिकट और PNR नंबर आ जाएगा। इस ई-टिकट को मोबाइल में दिखाकर या प्रिंट निकालकर यात्रा कर सकते हैं।
टिकट स्टेटस कैसे चेक करें?
- IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जाकर PNR Status में PNR नंबर डालें।
- अब रेलवे की नई सुविधा के तहत ट्रेन रवाना होने से 10 घंटे पहले टिकट स्टेटस चेक किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications