Fog: कोहरे ने रोकी रफ्तार, इंडिगो ने जारी की Travel Advisory, एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर चेक करें
Indigo Travel Advisory: कोहरे के कोहराम की वजह से इस वक्त दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत परेशान है, कोहरे का असर यातायात पर सीधा पड़ा है। लोगों का सुबह-शाम घर से बाहर निकलना अब मुश्किल हो रहा रहा है। बुधवार, 17 दिसंबर को भी सुबह दिल्ली में कोहरे और स्मोग का मिलाजुला रूप देखने को मिला, जिससे दृश्यता लगभग जीरो हो गई थी।

इस वजह से दिल्ली में उड़ान संचालन पर व्यापक असर पड़ रहा है। IndiGo ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर उत्तर और पूर्वी भारत में कम दृश्यता व धीमी उड़ान गतिविधियों की आशंका जताई है।
IndiGo ने X पर लिखा- Travel Advisory
- घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य हवाई अड्डों पर विज़िबिलिटी कम बनी हुई है, जिससे उड़ानों में देरी हो रही है और शेड्यूल में बदलाव हो रहा है।
- सुबह के समय लंबे समय तक कम विज़िबिलिटी के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है और इसके परिणामस्वरूप, बाकी दिन सुरक्षित और नियमों के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
- •प्रभावित ग्राहकों को WhatsApp और ईमेल के ज़रिए पहले से सूचित किया जा रहा है।
- •मौजूदा कोहरे की स्थिति के कारण रद्द की गई उड़ानों की सूची यहाँ उपलब्ध है: https://tinyurl.com/3ytbxy5e
- •अगर आपकी उड़ान प्रभावित हुई है, तो आप http://goindigo.in/plan-b.html पर रीबुक कर सकते हैं या रिफंड का दावा कर सकते हैं।
अतिरिक्त समय लेकर हवाई अड्डा पहुंचें (Travel Advisory)
हम समझते हैं कि मौसम संबंधी रुकावटें आपकी यात्रा योजनाओं को कैसे प्रभावित कर सकती हैं, खासकर व्यस्त समय में, और हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद। हमारी टीमें विज़िबिलिटी की स्थिति पर लगातार नज़र रख रही हैं और जैसे ही ऐसा करना सुरक्षित होगा, धीरे-धीरे सामान्य संचालन बहाल कर देंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर हवाई अड्डा पहुंचें और IndiGo की वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति पहले से जांच लें।
दिल्ली में 18 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Updates)
मौसम विभाग ने 18 दिसंबर को दिल्ली में घने कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और कहा है कि स्मोग में भी गिरावॉ नहीं होगी। हालांकि दिन शुष्क रहेगा और चटक धूप निकलेगी लेकिन धूप में भी हवाएं लोगों को तंग कर सकती हैं।
बीते 48 घंटों में 131 उड़ानें रद्द
आपको बता दें कि दो दिनों से लगातार दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिल रहा है और बीते 48 घंटों के अंदर खराब मौसम की वजह से करीब 131 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं हैं और करीब 400 उड़ाने लेट से चली हैं, जिससे यात्रियों का खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, गुरुवार को भी ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications