इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की जर्मनी इकाई का किसानों को देगी 1 करोड़ की मदद
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की जर्मनी इकाई ने किसानों मदद के लिए 1 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस- जर्मनी के प्रेसीडेंट प्रमोद कुमार की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि भारत में किसानों की परेशानियों को लेकर बैठक की गई। इसमें ये विचार किया गया कि किसानों की मदद हम कैसे कर सकते हैं। ऐसे में हमने मेडिडल और ऐजुकेशन जैसी सुविधाओं को लिए उनको एक करोड़ की मदद देने का फैसा लिया है।

बता दें कि भारत के बड़े हिस्से, खासतौर से हरियाणा पंजाब में किसान इन दिनों आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून से आंदोलनरत हैं। किसानों ने हाल ही में 'दिल्ली चलो' का नारा दिया है। जिसके बाद 26 नवंबर को किसान पंजाब हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच किए। फिलहाल किसान सिंधु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच बातचीत भी हो रही है लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकलता दिख रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार जमीनों और मंडी सिस्टम को बड़े कारोबारियों को सौंप रही है, जो हमें बर्बाद कर देगा। ऐसे में इनको तुरंत वापस लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications