अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर, ईरानी एयरस्‍पेस से नहीं गुजरेंगी भारतीय फ्लाइट्स

नई दिल्‍ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर नजर आने लगा है। भारतीय संचालकों ने डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से सलाह-मशविरा करने के बाद ईरान के एयरस्‍पेस का प्रयोग न करने के फैसला किया है। भारतीय फ्लाइट ऑपरेटर्स ने यात्रियों की सुरक्षा तय करने के मकसद से यह फैसला किया है। एयरलाइंस, फ्लाइट्स के सही रास्‍ते के बारे में सोचेंगी। शनिवार सुबह खबरें आई थीं कि इंडिगो ने पहले ही वेस्‍ट एशिया के लिए अपनी फ्लाइट्स का रास्‍ता बदल लिया है तो वहीं एयर इंडिया भी यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स के लिए वैकल्पिक रास्‍तों के बारे में सोच रही है।

indian-flights

अब दूसरे रास्‍ते से जाएंगी फ्लाइट्स

ईरान ने सोमवार को दावा किया है कि उसकी जमीन से हवा में हमला करने वाली एक मिसाइल ने अमेरिकी ड्रोन को गिरा दिया है। तनाव के चलते अमेरिका की यूनाइटेड एयरलांइस ने न्‍यूयॉर्क से नेवार्क और मुंबई के बीच फ्लाइट सर्विस को बंद कर दिया है। गुरुवार को अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से एक इमरजेंसी ऑर्डर जारी किया गया। इस ऑर्डर में यूएस ऑपरेटर्स जो तेहरान नियंत्रित एयरस्‍पेस का प्रयोग करते हैं और होरमुज स्‍ट्रेट और ओमान की खाड़ी के ऊपर से गुजरते हैं, उन्‍हें अमेरिका के साथ जारी तनाव की वजह से फ्लाइट ऑपरेट करने से मना कर दिया गया है।इंडिगो की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि एफएए की एडवाइजरी के बाद कुछ रूट्स पर असर पड़ा है। वैकल्किप रास्‍तों और जरूरी विशेष सुरक्षा इंतजामों के साथ ही पायलट्स को जरूरी निर्देश दिए गए हैं कि इन उपायों को लागू किया जाए। इंडिगो की मानें तो हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं एयर इंडिया ने कहा है कि वह भी हालातों पर नजर रखे हैं।

एतिहाद ने भी कैंसिल किया संचालन

यूएई की एतिहाद एयरवेज ने भी ईरानी एयरस्‍पेस के प्रयोग को बंद करने का फैसला किया है। अब एयरवेज की फ्लाइट्स अबू धाबी और दूसरे रास्‍तों से होकर अपने गंतव्‍य पर पहुंचेंगी। अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस की ओर से कहा गया है, 'ईरान में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा का जायजा लेने के बाद के बाद हमने ईरानी एयरस्‍पेस से होकर भारत तक जाने वाली अपनी सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। हमने निर्णय लिया है कि न्‍यूयॉर्क/नेवार्क और मुंबई के बीच होने वाली फ्लाइट सर्विस जो आज शाम से शुरू हो रही थी, उसे बंद कर दिया जाए।'इस ऑर्डर में यूएस ऑपरेटर्स जो तेहरान नियंत्रित एयरस्‍पेस का प्रयोग करते हैं और होरमुज स्‍ट्रेट और ओमान की खाड़ी के ऊपर से गुजरते हैं, उन्‍हें अमेरिका के साथ जारी तनाव की वजह से फ्लाइट ऑपरेट करने से मना कर दिया गया है। ऑर्डर उस समय आया जब यूनाइटेड एयरलाइंस ने न्‍यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट और मुंबई के बीच अपनी फ्लाइट को कैंसिल करने का फैसला किया। यह फ्लाइट ईरान के एयरस्‍पेस का प्रयोग करके गुजरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+