लिंग बदलवाने के बाद नौकरी से हटाई गई भारतीय नौसेना की नाविक ने PM को लिखा पत्र, जाएंगी सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की नाविक ने सेक्स बदलने के चलते सेवा से हटाए जाने के बाद कहा कि वो इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। उन्होंने इस संबंध में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। बता दें कि वो नाविक मनीष कुमार गिरि हैं, जिन्होंने अपना नाम बदल कर सबी रख लिया है। उनहोंने कहा कि वो न्याय के लिए लड़ेंगे। सबी ने कहा कि मैं वही पुरानी व्यक्ति हूं जो पूरी तरह सक्षम है। वे मुझे कैसे हटा सकते हैं। सबी ने पूछा सिर्फ इसलिए कि मैंने एक सेक्स परिवर्तन सर्जरी कराई? सबी ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो वो सर्वोच्च न्यायालय का रुख भी करेंगी। सोमवार को भारतीय नौसेना ने कहा कि गिरि को सेना के नियमों के तहत 'सेवा अब और आवश्यक नहीं' बता कर हटा दिया गया था। नौसेना ने कहा कि 'उन्होंने अपने स्वयं के समझौते पर अपरिवर्तनीय लिंग बदलवाया था।'

प्रशासनिक शाखा में चली गई थीं सबी
इससे पहले विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान में समुद्री इंजीनियरिंग शाखा में सेवा करने के बाद, सबी सेक्स रिसेटमेंट सर्जरी के बाद प्रशासनिक शाखा में चली गई थी।

छुट्टी के दौरान कराई थी सर्जरी
बर्खास्त नाविक ने पिछले साल अगस्त में मुंबई में एक अस्पताल में छुट्टी के दौरान सर्जरी करवायी थी। सबी ने कहा कि वो 'मैं जहाज पर काम करतीथीं। चिकित्सा के बाद, मुझे जहाज से दूर रहने और बेस से काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह दुखद और चिंताजनक है कि मुझे सेक्स परिवर्तन की वजह से एक नाविक के रूप में अयोग्य पाया गया।'

सबी ने नौसेना के अधिकारियों पर लगाया आरोप
सबी ने नौसेना के अधिकारियों पर भी आरोप लगाया था कि वो उसे "मानसिक रूप से अयोग्य" साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। सबी ने कहाकि उन्होंने मानसिक रूप से मुझे परेशान किया और मुझे एक मनोरोगी वार्ड में छः महीने तक रखा। उन्होंने साबित करने की कोशिश की कि मैं मानसिक रूप से अयोग्य हूं लेकिन वे असफल रहे।

सबी जन्म से थीं पुरुष
इससे पहले सबी ने पत्रकारों को बताया था कि वो पुरूष थीं। 7 साल पहले पूर्वी नेवल कमांड के मरीन इंजनियरिंग विभा में बतौर सिपाही भर्ती हुए थीं। साल 2016 में सबी ने एक डॉक्टर से बात कर अपना इलाज कराया। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है ऐसे में सबी ने 22 दिन की छुट्टी ली और फिर दिल्ली में सेक्स सर्जरी कराई।

वापस आईं लेकिन महिला बन कर
सर्जरी के बाद सबी विशाखापत्तनम नौसेना बेस पर वापस आईं लेकिन महिला बनकर। सबी ने अपने बाल बढ़ा लिए थे और साड़ी पहनना शुरू कर दिया था। नौसेना ने सबी का मामला रक्षा मंत्रालय को भेजा गया था, जहां से इन्हें निकालने का फैसला किया गया। नौसेना ने उन नियमों के तहत सबी को हटाया गया है जिस के अनुसार यह बता दिया जाता है कि सेवा की कोई आवश्यकता नहीं है। (सभी तस्वीरें सबी के इंस्टाग्राम एकाउंट से साभार)
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Rafale Marine Jets: राफेल मरीन जेट्स का इंतजार हुआ खत्म, समुद्र में भी भारत की ताकत उड़ाएगी चीन के होश! -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications