इंडियन नेवी की बढ़ी ताकत, बोइंग P-8I एयरक्राफ्ट ने गोवा में शुरू किया ऑपरेशन
इंडियन नेवी की बढ़ी ताकत, बोइंग P-8I एयरक्राफ्ट ने गोवा में शुरू किया ऑपरेशन
नई दिल्ली, 4 जनवरी: भारतीय नौसेना के बोइंग पी-8आई एयरक्राफ्ट को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। 30 दिसंबर को ये दो विमान अमेरिका से आए थे। गोआ में डैबोलिम के पास स्थित नौसैनिक अड्डे आईएनएस हंसा पर इन एयरक्राफ्ट ने ऑपरेशन शुरू किया है। दोनों विमानों में स्वदेशी उपकरणों को फिट करने और तमाम ट्रायल में उड़ान के लिए सही पाए जाने के बाद नौसेना ने इनको अपने बेड़े में शामिल किया है। पी-8I एयरक्राफ्ट का नवल एयरबेस पर मिग-29K लड़ाकू विमानों ने स्वागत किया। भारतीय नौसेना की ओर से मंगलवार को ये जानकारी दी गई है।

इंडियन नेवी ने बताया है कि भारतीय नौसेना ने 2013 में आठ पी-8आई विमानों का पहला बैच एक्वायर किया था। ये आईएनएस राजाली, अरक्कोनम में तैनात हैं। चार विमानों का दूसरा बैच भारतीय नौसेना में एयर स्क्वाड्रन 316 पर आधारित है, जिसे आईएनएस हंसा पर कमीशंड किया जाएगा। अमेरिकी एयरोस्पेस कम्पनी बोइंग से भारत को ये एयरक्राफ्ट मिले हैं। नेवी ने नवल एयरबेस से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें मिग-29K विमान बोइंग पी-8I का स्वागत कर रहे हैं।
पी-8आई एयरक्राफ्ट को लंबी दूरी के पनडुब्बी रोधी युद्ध और निगरानी, टोही मिशन के लिए बनाया गया है। पी-8आई एयरक्राफ्ट की रेंज लगभग 2200 किमी बताई जाती है। ये करीब 780 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें- कोरोना: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद












Click it and Unblock the Notifications