3 बच्चों का पिता के साथ भागी इंडियन आइडल फेम सिंगर, युवक सिखाता था तबला

अलवर। राजस्थान के अलवर की रहने वाली इंडियन आइडल फेम सिंगर को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों में महिला थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराया है। सिंगर 2018 में इंडियन आइडल की फेमस कंटेस्टेंट रही है। बताया जा रहा है कि, जिस शख्स के साथ सिंगर भागी है वह शादीशुदा तीन बच्चों का पिता है। जो सिंगर को तबला सिखाता था।

 2018 में इंडियन आइडल की फेमस कंटेस्टेंट है युवती

2018 में इंडियन आइडल की फेमस कंटेस्टेंट है युवती

मीडिय़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 में इंडियन आइडल की फेमस कंटेस्टेंट भरतपुर के रहने वाले रवि नट के साथ 30 जून से लापता हैं। उनके पिता का आरोप है कि, भरतपुर के नगर निवासी रवि उसके घर पर तीन साल से तबला सीखता था। वे तीन बच्चों का बाप है। बीती रात 30 जून को रात्रि 9 बजे रवि उसकी सिंगर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुत्री के दोनों मोबाइल बंद है।

युवती को तबला सिखाता है आरोपी

युवती को तबला सिखाता है आरोपी

महिला थाने के थाना प्रभारी चौथमल ने बताया कि अलवर निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी सिंगर है। भरतपुर के नगर निवासी मास्टर सिंगर के घर पर तीन साल से तबला सीखने आ रहा था। पुलिस ने दोनों लापता युवक-युवती के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है, ताकि उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सके। युवती के पिता ने रवि नट पर बहला-फुसलाकर कर बेटी भगाने का मामला दर्ज करवाया है।

लॉकडाउन के चलते बढ़ीं नजदीकियां

लॉकडाउन के चलते बढ़ीं नजदीकियां

मिली जानकारी के अनुसार रवि नट पिछले 3 साल से अलवर में युवती के पिता के पास गायन- वादन की कला सिख रहा था। इसी दौरान उसकी युवकी से नजदीकियां बढ़ गईं। लेकिन युवती बाद में अपने कैरियर के सिलसिले में मुम्बई शिफ्ट हो गई। लेकिन लॉकडाउन के चलते युवती कुछ महीने पहले अपने घर अलवर वापस आ गई । इसके बाद उन दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ गईं। जिसके बाद वे 30 जून को भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+