'Aadhaar दुनिया में सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी', Moody's की रिपोर्ट पर सरकार ने किया पलटवार
रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आधार कार्ड को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। जिसमें उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए थे। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सोमवार को इस रिपोर्ट पर पलटवार किया। साथ ही आधार को दुनिया का सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल आईडी बताया।
मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बिना किसी सबूत के दुनिया के सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी आधार के खिलाफ व्यापक दावे किए। पिछले दशक में एक अरब से ज्यादा भारतीयों ने आधार पर अपना भरोसा व्यक्त किया है। इसके अलावा भारतीयों ने 100 अरब से ज्यादा बार आधार की मदद से खुद को वेरिफाई किया।

मंत्रालय ने आगे कहा रिपोर्ट में किसी भी डेटा या शोध का हवाला नहीं दिया गया है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ने उठाए गए मुद्दों के संबंध में तथ्यों का पता लगाने का कोई प्रयास नहीं किया। एजेंसी ने आधार की कुल संख्या जो बताई है, वो भी गलत है।
वहीं Moody's ने अपनी रिपोर्ट में भारत की गर्म और आर्द्र जलवायु के लिए आधार बायोमेट्रिक्स पर सवाल उठाए थे। इस पर सरकार ने कहा कि फेस ऑथेंटिकेशन और आईरिस ऑथेंटिकेशन जैसे संपर्क रहित माध्यम के जरिए भी आधार वेरिफाई हो जाता है। इसके अलावा कई मामलों में ओटीपी के जरिए भी आधार वेरिफाई हो रहा।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि केंद्रीकृत आधार प्रणाली में सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी कमजोरियां हैं। इस पर सरकार ने कहा कि इस सवाल का जवाब संसद में भी कई बार दिया जा चुका है। आज तक आधार से कोई डेटाबेस उल्लंघन की सूचना नहीं मिली है। सबसे खास बात आईएमएफ और विश्व बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारत के आधार कार्ड सिस्टम की सराहना की है। कई देश अभी ये समझने की कोशिश कर रहे कि भारत ने बिना किसी समस्या के इतनी हाईटेक डिजिटल पहचान प्रणाली कैसे विकसित कर ली।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications