देश विरोधी प्रोपोगैंडा फैलाने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, बैन किए 20 यूट्यूब चैनल
भारत सरकार ने देश के विरोध में चल रहे यूट्यूब चैनलों और वेबसाइटों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है।केंद्र सरकार ने देश विरोधी 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइटों को बैन कर दिया है। आपको बता दें कि देश में यह पह
नई दिल्ली, 21 दिसंबर: भारत सरकार ने देश के विरोध में चल रहे यूट्यूब चैनलों और वेबसाइटों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है।केंद्र सरकार ने देश विरोधी 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइटों को बैन कर दिया है। आपको बता दें कि देश में यह पहली बार किया गया है। जिसके बाद रातों - रात कथित तौर पर पाकिस्तान से चलाए जा रहे इन यूट्यूब चैलन और वेबसाइट को बैन कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सेक्रेटरी अपूर्व चंद्रा का इस काम को करने में बड़ा योगदान है। अपूर्व चंद्रा ने यूट्यूब और टेलिकॉम विभाग को लिखते हुए भारत के खिलाफ प्रोपोगैंडा फैला रहे इन देश विरोधी चैनलों को बैन कराया जाए।
नया पाकिस्तान को किया गया ब्लॉक
जिन 20 देश विरोधी एजेंडा चलाने वाले चैनलों को ब्लाॉक किया गया है। उसमें नया पाकिस्तान नाम का भी यूट्यूब चैनल था। इस चैनल पर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर थे। अधिकारियों की मानें तो ये चैनल शुरुआत से ही भारत के विरोध की खबरे,फेक खबरे चला रहा था। हाल ही में किसान आंदोलन अयोध्या जैसे मुद्दे पर झठी खबरों को चलाकर लोगों को गुमराह कर रहा था।
Recommended Video
सबूत मिलने के बाद की गई कार्रवाई
बता दें कि सरकार ने यूट्यूब और दूरसंचार विभाग को पत्र लिखने से पहले इन सभी चैनलों और वेबसाइट को लेकर पूरी पड़ताल की थी इसके साथ ही इनके खिलाफ ठोस सबूत भी जुटाए। उसके बाद ही सरकार ने इन पर कार्रवाई की।
सुरक्षा एजेंसियों ने दी जानकारी
इन सभी चैनलों और वेबसाइट को लेकर सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को जानकारी दी। उस जानकारी के आधार पर सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने इस मामले की गंभीरता से जांच की और फिर आईटी ऐक्ट में हाल ही में शामिल की गई गाइडलाइंस के आधार पर इनको बैन कर दिया।
यह भी पढें: कोविड वैक्सीन को लेकर गलत जानकारी देने वाले Videos को प्लेटफार्म से हटाएगा YouTube












Click it and Unblock the Notifications