कब होगी कोरोना महामारी के पहले जैसी अर्थव्‍यवस्‍था? नीति आयोग ने दिया जवाब

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी के चलते देश की अर्थव्‍यवस्‍था पटरी से उतर गई है। लेकिन अब इसे लेकर एक अच्‍छी खबर आ रही है। नीति आयोग ने कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि बहुत जल्‍द की महामारी के पहले के जैसी हो जाएगी। नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले कुछ वर्षों में दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से होगी जो सभी क्षेत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग करते हुए जल्‍द ही कोरोना के प्रभाव को पीछे कर देगी।

Recommended Video

    GDP Growth: NITI Aayog का अनुमान, साल 2021 में बदलेगी तस्वीर | वनइंडिया हिंदी
    कब होगी कोरोना महामारी के पहले जैसी अर्थव्‍यवस्‍था? नीति आयोग ने दिया जवाब

    उन्‍होंने संभावना जताई कि वित्त वर्ष 2021-22 के अंत यानी मार्च 2022 तक देश की आर्थिक वृद्धि दर कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी से पहले के स्तर पर ही पहुंच जाएगी। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि को लेकर यह उम्मीद चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की संकुचन दर आठ फीसदी से कम रहने की संभावना के चलते जगी है। आपको बता दें कि आरबीआई ने भी चालू वित्त वर्ष (2020-21) के संशोधित पूर्वानुमान में आर्थिक वृद्धि दर के माइनस 7.5 फीसदी रहने की संभावना जाहिर की है, जबकि पहले इसके माइनस 9.5 फीसदी रहने का पूर्वानुमान जताया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+